फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   private doctors on strike0

हड़ताल पर रहे निजी चिकित्सक, ठप रखी ओपीडी

Mon, 17 Jun 2019 11:40 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 17 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
private doctors on strike0
विरोध जताते निजी चिकित्सक। - फोटो : amar ujala
देवरिया। चिकित्सकों के साथ मारपीट की बढ़ती घटनाओं के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर जिले के सभी निजी चिकित्सक सोमवार को हड़ताल पर रहे। अपने अस्पतालों में ओपीडी को ठप रखा। देवरिया क्लब में बैठक कर नाराजगी जताई। डीएम को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की। उधर, सरकारी चिकित्सकों ने भी काली पट्टी बांधकर काम किया। 
विज्ञापन

बैठक में आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टरों के साथ लगातार मारपीट की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। इस पर रोक लगाने के लिए सरकार कोई पहल नहीं कर रही। उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अलग कानून बनाने की जरूरत ठहराते हुए डॉक्टरों को सुरक्षा देने की मांग की। बैठक के बाद दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। विरोध प्रदर्शन में डॉ. एचसी अरोरा, डॉ. विपिन बिहारी शुक्ला, डॉ. आरिफ, डॉ. अरविंद मिश्रा, डॉ. वरेश नागरथ, डॉ. के सिंह, डॉ. नावेंदु राय आदि मौजूद रहे। उधर, प्रोविंशियल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक यादव के नेतृत्व में जिला अस्पताल के सीएमएस कक्ष में डॉक्टरों ने बैठक की। जूनियर डॉक्टरों के साथ हो रही घटना की निंदा करते हुए, इसके विरोध में काली पट्टी बांधकर काम किया। इस दौरान सीएमएस डॉ. छोटेलाल, डॉ. केसी राय, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. अमित सिंह, डॉ. अनीश अहमद, डॉ. एके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इलाज के लिए भटकते रहे मरीज, लोगों में हुई मारपीट
देवरिया। निजी अस्पतालों की ओपीडी ठप होने का असर जिला अस्पताल पर साफ दिखा। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ होने से कतार में खड़े लोगों के बीच मारपीट हो गई। हड्डी रोग कक्ष के बाहर लोगों ने इलाज में देरी पर हंगामा किया। जैसे-तैसे व्यवस्था को संभाला गया। जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की कतार लग गई। आधे घंटे विलंब से काउंटर खुला। ओपीडी में नौ बजे के बाद डॉक्टर पहुंचे। पर्ची काउंटर पर कतार में खड़े होने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इससे कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही। मरीजों को भीषण गर्मी में इलाज के लिए परेशान होना पड़ा। टेकुआ चौराहा की विंध्यवासनी देवी, रमावती देवी, जड़उरा बाजार निवासी सरिता देवी ने बताया कि सुबह ही हड्डी के डॉक्टर से दिखाने के लिए पर्ची जमा किया था। 12 बजे तक नंबर नहीं आया और बाद में आने वाले लोगों को इलाज मिल जा रहा है।  सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि सोमवार होने के कारण भीड़ अधिक थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीबी रोग विभाग पर किन्नर का हंगामा
देवरिया। मईल इलाके की सुनीता देवी किन्नर अपने भाई अमरजीत को लेकर क्षय रोग विभाग में बलगम की जांच कराने आई थीं। आरोप है कि बलगम जांच के लिए कर्मचारी पांच हजार रुपये मांग रहे थे। इसे लेकर किन्नर ने करीब आधे घंटे तक हंगामा किया। हंगामा को देखकर कर्मचारी कार्यालय छोड़कर भाग गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किन्नर अफसर-कर्मचारियों को खरी-खोटी सुना रही थीं। बाद में इसकी शिकायत जिला अस्पताल के अधिकारियों से की। अफसरों ने प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया। तब उनका गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed