{"_id":"5fd108fd8ebc3e3bb274e0a9","slug":"printer-in-central-bank-faulty-deoria-news-gkp3762321166","type":"story","status":"publish","title_hn":"करुअना में सेंट्रल बैंक का प्रिंटर खराब, बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करुअना में सेंट्रल बैंक का प्रिंटर खराब, बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन

करुअना। स्थानीय चौराहे पर स्थित सेंट्रल बैंक में लगा प्रिंटर करीब नौ माह से खराब है। इससे खाताधारकों को दिक्कत हो रही है। ग्राहकों का कहना है कि शिकायत करने पर कर्मचारी आगबबूला हो जाते हैं। इसको लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
करुअना चौराहे पर सेंट्रल बैंक की शाखा है। बैंक में पांडेय फुलवरिया, सोनाड़ी, अमांव, बड़का गांव सहित दर्जनों गांवों के अधिकांश लोगों का खाता है। जबकि बैंक से व्यवसायियों का भी लेन-देन होता है। फुलवासी देवी, सीमा, रंभा देवी, दिनेश कुमार, संतोष आदि का कहना है कि पिछले कुछ माह से प्रिंटर खराब है। खाते से लेन-देन का ब्योरा प्रिंट कराने के लिए कहा जाता है। जिस पर कर्मचारी प्रिंटर खराब होने का हवाला देते हैं। उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि कभी-कभी कर्मचारी प्रिंटर के बारे में पूछने पर भड़क जाते हैं। बैंक में खराब प्रिंटर और कर्मियों के व्यवहार को लेकर लोगों में नाराजगी है। इस संबंध में नए शाखा प्रबंधक बालेंदु का कहना है कि ग्राहकों की सुविधाओं का भरपूर ख्याल रखा जाता है। जो भी कमियां है दूर हो जाएगी।