{"_id":"64b988bf31825df48c060cd4","slug":"principal-working-on-others-certificate-sacked-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-1880-2023-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दूसरे के प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहा प्रधानाध्यापक बर्खास्त, इचौना बाजार में थी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दूसरे के प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहा प्रधानाध्यापक बर्खास्त, इचौना बाजार में थी तैनाती
Fri, 21 Jul 2023 11:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:26 AM IST
सार
अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देश एवं विभागीय सत्यापन प्रक्रिया के आधार पर सलेमपुर के शिक्षक को प्रथम नियुक्ति तिथि से ही सेवा से बर्खास्त किया जाता है। उन्होंने बताया कि फर्जी शिक्षक पर केस दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षाधिकारी सलेमपुर को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद के सलेमपुर विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय इचौना बाजार के प्रधानाध्यापक शिव कुमार मिश्र को बीएड का प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वह किसी अन्य के प्रमाणपत्र के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे थे। इन्हें मिलाकर पिछले पांच साल के अंदर जनपद के कुल 69 शिक्षकों को फजीवाड़े में सेवा से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है।
विज्ञापन
बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीआरसी सलेमपुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय इचौना बाजार के प्रधानाध्यापक शिव कुमार मिश्र के प्रमाणपत्रों की शिकायत एसटीएफ से की गई थी। विभागीय जांच में पता चला कि उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से संचालित केबी पीजी कॉलेज मिर्जापुर से वर्ष 1995 में अनुक्रमांक 212417 से बीएड किया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: 35 हजार भवन मालिकों से गृहकर वसूली की तैयारी में निकाय
विज्ञापन
सत्यापन प्रक्रिया में इस कॉलेज के प्राचार्य ने अवगत कराया है कि शिव कुमार पुत्र शंभू प्रसाद मिश्र अनुक्रमांक 212417 बीएड वर्ष 1995 का महाविद्यालय के अभिलेख में पता ग्राम व पोस्ट सिसवा जनपद वाराणसी अंकित है। इस पर ग्राम प्रधान सिसवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव कुमार मिश्र पुत्र शंभू प्रसाद मिश्र वर्तमान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय करधना विकास खंड सेवापुरी जनपद वाराणसी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं।
इस पर वाराणसी के बीएसए से इस संबंध में आवश्यक रिपोर्ट मांगी गई। सत्यापन प्रक्रिया में स्पष्ट हुआ है कि शिव कुमार मिश्र प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय इचौना बाजार विकास खंड सलेमपुर व वाराणसी में तैनात शिव कुमार मिश्र पुत्र शंभू प्रसाद मिश्र सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय करधना विकास खंड सेवापुरी के प्रमाणपत्र एक ही हैं और सलेमपुर के प्रधानाध्यापक ने इनके प्रमाणपत्रों के आधार पर कूटरचित शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर फर्जी तरीके से चयनित होकर नौकरी हासिल की।
इसे भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: भटनी रूट की कई ट्रेनें पांच दिन के लिए निरस्त, कुछ का रूट बदला
इनके प्रमाणपत्रों के सत्यापन में पता चला कि इस शिव कुमार मिश्र के असली पिता का नाम सच्चिदानंद, माता गंगोत्री एवं निवास ग्राम हरनही ग्राम पंचायत अनुआपार थाना व तहसील सलेमपुर है। अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देश एवं विभागीय सत्यापन प्रक्रिया के आधार पर सलेमपुर के शिक्षक को प्रथम नियुक्ति तिथि से ही सेवा से बर्खास्त किया जाता है। उन्होंने बताया कि फर्जी शिक्षक पर केस दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षाधिकारी सलेमपुर को निर्देश दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: भटनी रूट की कई ट्रेनें पांच दिन के लिए निरस्त, कुछ का रूट बदला
इनके प्रमाणपत्रों के सत्यापन में पता चला कि इस शिव कुमार मिश्र के असली पिता का नाम सच्चिदानंद, माता गंगोत्री एवं निवास ग्राम हरनही ग्राम पंचायत अनुआपार थाना व तहसील सलेमपुर है। अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देश एवं विभागीय सत्यापन प्रक्रिया के आधार पर सलेमपुर के शिक्षक को प्रथम नियुक्ति तिथि से ही सेवा से बर्खास्त किया जाता है। उन्होंने बताया कि फर्जी शिक्षक पर केस दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षाधिकारी सलेमपुर को निर्देश दिया गया है।