फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Principal Secretary expressed his displeasure

अभिलेख की सुरक्षा न करने पर प्रमुख सचिव ने जताई नाराजगी

Wed, 20 Nov 2019 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Principal Secretary expressed his displeasure
देवरिया में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का प्रमुख सचिव राजन शुक्ला ने निरीक्षण किया। - फोटो : DEORIA
अभिलेख की सुरक्षा न करने पर प्रमुख सचिव नाराज
विज्ञापन

देवरिया। जनपद के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन राजन शुक्ला ने बुधवार को विकास भवन सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी और अभिलेखों की सुरक्षा एवं रख-रखाव सही से न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विकास भवन के प्रथम तल पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने का आदेश दिया।
विकास भवन में निरीक्षण में पहले लघु सिंचाई कार्यालय पहुंचे। वहां बेतरतीब रखी अलमारियों एवं अन्य सामान को सही से रखने के निर्देश दिए। विभाग की संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी अवर अभियंता पंकज कुमार से ली। एआर कोआपरेटिव कार्यालय के रिकार्ड व सामान भी अव्यवस्थित पाए गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज कार्यालय के नीर-निर्मल कक्ष सहित अन्य अधिष्ठानों को देखने के बाद पंचायत विभाग की एक-एक योजनाओं की जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी से ली। उपस्थिति पंजिका को भी मंगाकर उपस्थित कर्मचारियों को बुलाकर मिलान कराया। उनके कार्य पटलों के संबंध में जानकारी भी की। जिला पंचायज राज अधिकारी से कहा कि लोगों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करें। डीआईओएस कार्यालय की जांच के दौरान यहां अति पुराना भवन, शिक्षा संग्रहालय भवन का भी ताला खुलवाकर देखा। मौके पर बताया गया कि भवन काफी पुराना व जर्जर स्थिति में है। कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाए जाने पर इसे ठीक करने को कहा। यहां बंडलवार रखे गए रिकार्डों पर पूर्ण विवरण की पर्ची लगाए जाने को कहा। साथ ही डीआईओएस से बोर्ड परीक्षा केंद्रों व पिछले वर्ष कितने परीक्षार्थी शामिल हुए थे, इसकी जानकारी ली। संबंधित सहायक पटलों से भी उनके कार्यों के संबंध में पूछताछ की। डीएम अमित किशोर ने कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा नहीं पाए जाने पर उसे लगाये जाने का निर्देश दिया। इसके बाद राजकीय पॉलिटेक्निक के निर्माणाधीन छात्रावास को भी देेखा। इस दौरान एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन, एसडीएम सदर, सीओ सिटी भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed