{"_id":"5fea15788ebc3e3ba24db112","slug":"principal-complained-to-cm-about-misuse-of-certificates-salempur-news-gkp378693815","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से प्रधानाध्यापक ने प्रमाणपत्रों के दुरुपयोग की शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से प्रधानाध्यापक ने प्रमाणपत्रों के दुरुपयोग की शिकायत की
विज्ञापन

मईल (देवरिया)। सलेमपुर ब्लॉक में तैनात प्रधानाध्यापक ने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव व पुलिस महानिदेशक से अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों का दुरुपयोग करने की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बलिया जनपद में उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र, पैनकार्ड व आधार कार्ड का फर्जी तरीके से प्रयोग कर एक व्यक्ति अध्यापक पद पर नौकरी कर रहा है। इस मामले में उन्होंने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मईल थानाक्षेत्र के श्रीनगर निवासी जयप्रकाश यादव सलेमपुर ब्लॉक के बेनीपुर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि आरटीआर दाखिल करने गया तो पता चला कि मेरे ही शैक्षिक प्रमाण पत्र, पैनकार्ड व आधार कार्ड पर बलिया जनपद के रसड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कुरेम में उनके नाम से फर्जी तरीके से एक व्यक्ति सहायक अध्यापक की नौकरी कर रहा है। इसकी शिकायत कई बार देवरिया व बलिया जनपद के डीएम व बेसिक शिक्षा अधिकारी से कर चुका हूं। लेकिन कारवाई नहीं हुई। इस मामले में बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है। मानव संपदा पोर्टल के जरिए शैक्षिक प्रमाण पत्रों में हुए फर्जीवाड़े का पता चल रहा है। सत्यापन के जरिए ही पता चलेगा कि कौन शिक्षक सही है।