{"_id":"60ba71768ebc3e7fd8223fa0","slug":"priest-of-sheo-mandir-died-in-accident-salempur-news-gkp3969177178","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर के पुजारी की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर के पुजारी की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। बिहार के सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग पर जमसीकरी गांव के शिव मंदिर के समीप हुए सड़क हादसे में मंदिर के पुजारी की मौत हो गई।
गुठनी थानाक्षेत्र के विसवार गांव निवासी अर्जुन मिश्र शुक्रवार की सुबह मंदिर से निकलकर सड़क किनारे टहल रहे थे कि उधर से जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने चपेट में ले लिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीण की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, अर्जुन मिश्र वर्षों से शिव मंदिर की सेवा में लगे थे और मंदिर में पूजा-अर्चना करते थे।