फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Preparations to declare Revathi Marg from Salempur to Bhagalpur as state route

सलेमपुर से भागलपुर होते रेवती मार्ग को राज्य मार्ग घोषित कराने की तैयारी

Sat, 02 Jan 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Preparations to declare Revathi Marg from Salempur to Bhagalpur as state route
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर बंगरा बाजार में आवश्यक निर्देश देते पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश् - फोटो : DEORIA
सलेमपुर से भागलपुर होते रेवती मार्ग को राज्य मार्ग घोषित कराने की तैयारी
विज्ञापन

देवरिया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चार जनवरी को देवरिया आएंगे। जहां उनका सदर विधायक स्वागत करेंगे। देवरिया से सड़क मार्ग से होते हुए वह भाटपारानी क्षेत्र के बगरा बाजार जाएंगे। वहां वह सलेमपुर से भागलपुर होते रेवती तकरीबन 80 किमी की सड़क को राज्य मार्ग का दर्जा देने की घोषणा कर सकते हैं। इसकी औपचारिकताएं पूर्ण करने में सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा जुट गए हैं।
सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में तकरीबन 400 करोड़ की लागत से पुल एवं सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें मझौलीराज से सोहगरा 12 करोड़ टू लेन, चनुकी मोड़ से रामनगर पटनेजी, खरवनिया टू लेन मार्ग पर 16 करोड़ की लागत से पुल बनाया जा रहा है। मईल चौराहा से देवरिया गांव होते भागलपुर तक टू लेन सड़क की मंजूरी मिल चुकी है। इस पर नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। सलेमपुर से भागलपुर होते बलिया जिले के रेवती तक तकरीबन 80 किमी सड़क निर्माण कार्य कराएं जाने एवं इस मार्ग को राज्य मार्ग घोषित करने की तैयारियों में सांसद रवींद्र कुशवाहा जुट गए हैं। रेवती तक सड़क निर्माण कार्य होने से बिहार राज्य से न केवल यह सड़क जुड़ जाएगी बल्कि सलेमपुर लोकसभा का क्षेत्र एक छोर से दूसरे छोर तक जुड़ जाएगा। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में गंडक, स्याही एवं अन्य नदियों पर छह ब्रिज पुल बनाएं जाने जा रहे हैं। इसमें बलुआ अफगान, बतरौली, सिकटिया, खरवनिया, प्यासी, मझौलीराज आदि स्थान बताएं जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह 10:50 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहली बार सड़क मार्ग से देवरिया आ रहे हैं। वह 10.50 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट आएंगे। जहां से स्टाफ कार द्वारा पांच मिनट बाद चलकर देवरिया पहुंचेंगे। देवरिया में सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा। देवरिया से चलकर उप मुख्यमंत्री एक बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भवन के जन्म दिवस पर बंगरा बाजार में आयोजित किसान दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों के साथ मिटिंग करेंगे। फिर जनपद स्तरीय विभागीय परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर, विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद गोरखपुर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार जनवरी को उपमुख्यमंत्री बगंरा बाजार आएंगे। वह करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में आठ से अधिक टू लेन सड़कों एवं दस से अधिक पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। इसका श्रेय उप मुख्यमंत्री को ही है। आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सलेमपुर से भागलपुर होते रेवती बलिया तक की सड़क को वह राज्यमार्ग क्षेत्रीय जनता की मांग पर घोषित कर सकते है।
रवींद्र कुशवाहा, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed