फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Preparations complete for Shivratri, route changes will take place in the city

Deoria News: शिवरात्रि पर तैयारी पूरी, शहर में होगा मार्ग परिवर्तन

Sun, 15 Feb 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete for Shivratri, route changes will take place in the city
देवरिया। महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। शहर के सोमनाथ मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर रविवार को मार्ग परिवर्तित रहेगा।
विज्ञापन


शहर के उत्तरी भाग में स्थित सोमनाथ मंदिर लोगों के आस्था का केंद्र है। मंदिर में महाशिवरात्रि पर हजारों लोग दर्शन कर जलाभिषेक करने आते हैं। शिवरात्रि को देखते हुए मंदिर पर विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर को बिजली की रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया है। मंदिर पर सुंदर तोरण द्वार बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं को आने व जाने के लिए अलग अलग रास्ते बनाए गए हैं। गर्भगृह तक महिला व पुरुष के लिए अलग अलग कतारें लगाई जाएंगी। इसके अलावा इस बार बुजुर्गों के लिए अलग कतार होगी। मंदिर से जुड़े मारकंडेय गिरी ने बताया कि मंदिर पर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन



महाशिवरात्रि पर कसया बाईपास बंद रहेगा
- महाशिवरात्रि पर शहर का कसया बाईपास पर मार्ग परिवर्तन होगा। इसको लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। गोरखपुर रोड ओवरब्रिज से बाहरी और बड़े वाहनों को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। इस रास्ते पर सिर्फ श्रद्धालु जाएंगे। इनके दोपहिया वाहनों को आगे पार्किंग तक ले जाने की अनुमति होगी। कसया रोड की ओर से मंदिर की ओर बड़े वाहन नहीं आने पाएंगे। इस रास्ते पर डीएमटी पब्लिक स्कूल के पास तक आने की अनुमति होगी। यहां पार्किंग बनाया गया है, जहां पर श्रद्धालु वाहनों को खड़ा कर मंदिर पैदल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed