फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   preparation ready for cho course

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में होगी सीएचओ की पढ़ाई, तैयारी पूरी

Mon, 28 Nov 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
preparation ready for cho course
मेडिकल कॉलेज में होगी सीएचओ की पढ़ाई, तैयारी पूरी
विज्ञापन

120 घंटे की थ्योरी तथा तीन सौ घंटे होगी प्रैक्टिकल की ट्रेनिंग
हर रोज दोपहर बाद एक से सायं पांच बजे तक चलेगी लेक्चर क्लास
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) कोर्स के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इस कोर्स के लिए 42 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इनकी कक्षाएं सोमवार से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए समयसारिणी बना लगी गई है। साथ ही चिकित्सा शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है।
मेडिकल कॉलेज में सीएचओ कोर्स के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) लखनऊ से चयन कर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को भेजा गया था। कुल साठ सीटों में 42 लोगों ने प्रवेश लिया है। इसमें 32 छात्राएं व दस छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रवेश की अतिथि समाप्त होने के बाद अब पढ़ाई के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कार्ययोजना के साथ की समयसारिणी तैयार कर ली है। सोमवार से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके लिए विद्यार्थियों के तीन ग्रुप बनाए गए हैं। इनकी हर रोज सुबह आठ से बारह बजे तक अस्पताल की ओपीडी स्थित विभिन्न विभागों में वरिष्ठ चिकित्सक प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें उन्हें पैथोलॉजी, ईएनटी, पीडियॉट्रिक, लेबर रूम, इमरजेंसी, अल्ट्रासाउंड, पीएनसी वार्ड, सर्जिकल वार्ड के अलावा ओटी, गाइनी, दंत, चर्म आदि विभाग की ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को लॉगबुक उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें प्रतिदिन मरीज का विस्तृत विवरण, उपचार के बारे में जानकारी भरनी होगी। दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज के लेक्चर हाल में कक्षाएं चलेंगी।
चार को दी गई कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी
सीएचओ कोर्स के लिए चार चिकित्सा शिक्षकों को कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें मेडिसिन विभाग के डॉ. सिराजुद्दीन, सर्जरी के डॉ. मानवेंद्र, गाइनी की डॉ. बबिता कपूर, नेत्र के डॉ. कन्हैया प्रसाद शामिल हैं।

कोट
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर कोर्स के लिए विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए तैयारी कर ली गई है। सोमवार से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विद्यार्थियों को थ्योरी क्लास के अलावा क्लीनिक ट्रेनिंग दी जाएगी। अस्पताल के अलावा पीएचसी, सीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा होगी।
-डॉ. राजीव सक्सेना, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed