{"_id":"5a96e9554f1c1be13b8b580a","slug":"preparation-of-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में छाई रही होली की रंगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में छाई रही होली की रंगत
deoria
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
न्यू कॉलोनी के बचपन प्लेवे स्कूल में होली मनाते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया।
होली की रंगत बाजार में छाई रही। तरह-तरह के रंग, गुलाल और पिचकारियों से शहर के प्रमुख बाजार सज गए हैं। किराने व कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ी है। कार्टून वाली पिचकारी और स्प्रे वाले रंगों की इस बार मांग ज्यादा है। पानी बैंक करने वाली पिचकारी भी खूब पसंद की जा रही है। साथ ही 120 रुपये में बिक रहा भूत वाला मॉस्क सभी को आकर्षित कर रहा है।
शुक्रवार को होली के पर्व को लेकर युवाओं से लेकर हर उम्र के लोग इसकी खुमारी में डूबने को तैयार हैं। अंसारी रोड, पंचमुखी चौराहा, तिलक रोड, मोहन रोड, मोतीलाल रोड सहित अन्य प्रमुख बाजारों में परंपरागत पिचकारियों के अलावा बच्चों की होली को खास बनाने के लिए बाजार में कार्टून वाली पिचकारियों आईं हैं। डोरेमॉन और मोटू-पतलू जैसे कई कार्टून कैरेक्टर बाजार की शोभा बढ़ा रहे हैं। कई तरह के मॉस्क और सींग की रंगत देखते ही बन रही है। लाइट वाले सिंग और भूत वाले मॉस्क की खरीदारी बच्चों के साथ बड़े भी कर रहे हैं। घर में होली मनाना हो या बाहर निकलकर, मॉस्क को लोग अधिक तरजीह दे रहे हैं। बड़ी नाक वाले सफेद मॉस्क की भी डिमांड है। रंग-बिरंगी टोपी भी सबकी पसंद बने हुए हैं। तिलक रोड के दुकानदार संतोष कुमार ने बताया कि बाजार में रंग और पिचकारियों की अलग-अलग रेंज उपलब्ध है। स्प्रे वाले कलर भी लोग पसंद कर रहे हैं। रंगों में हर्बल की मांग अधिक है। बच्चों की पसंद रंगीन गुब्बारे, पिचकारी में पिस्टल गन, दबंग, बाहुबली, कछुआ छाप, शार्टगन, जय भीम, प्रेशर गन और मॉस्क है।