फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   preparation of eid

Deoria News: सज गया ईद का बाजार, कपड़े, जमकर हुई सेवईं व इत्र की खरीदारी

Mon, 08 Apr 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 Apr 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
preparation of eid
ईद के लिए तहसील रोड से लोगो ने सेवई की खरीदारी की।संवाद
...फोटो समाचार
विज्ञापन

रविवार की छुट्टी का लिया फायदा, बाजार में उमड़े लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अलविदा नमाज पढ़ने की साथ ही मुस्लिम भाइयों ने ईद की तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार की छुट्टी के दिन जमकर पर्व से जुड़े सामान की खरीदारी की। बाजार में रंग- बिरंगी टोपी, कुर्ता पायजामा की मांग ज्यादा रही। सेवईं की दुकान पर भी भीड़ उमड़ी।
अलविदा नमाज के पांचवें या छठवें दिन ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी। इसमें अब महज दो से तीन दिन और बचे हुए हैं। रविवार को शहर के मालवीय रोड, अंसारी रोड, मोहन रोड, छहमुखी चौराहा, मोतीलाल रोड, रामलीला मैदान रोड पर कपड़े की जमकर खरीदारी की गई। कॉस्मेटिक की दुकान पर महिलाओं की भीड़ रही तो वहीं बच्चे रेडीमेड और जूता चप्पल की दुकान से खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन

तहसील रोड, स्टेशन रोड और अमन गेट के पास कुर्ता पायजामा, रंग-बिरंगी टोपी और सेवईं की दुकानों पर खरीदार आ रहे हैं। रोज़े में खजूर की जहां मांग हो रही है, वहीं, मीठे के तौर पर सेवइयां भी इफ्तार व सहरी के वक्त रोजेदार इस्तेमाल कर रहे हैं। सेवइयों में मोटी, बारीक, लच्छेदार के साथ कई वेरायटी मौजूद हैं। छड़, सादी, छत्ते वाली, किमामी, बनारसी, भुनी, लाल लच्छा, सफेद लच्छा, बनारसी लच्छा, सूतफेनी, रूमाली, दूध फेनी सेवईं बिक रही हैं। तोहफे के रूप में भी रिश्तेदारों व पास पड़ोस में भी सेवइयां भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद कॉटन कुर्ता व पैंट लुक पायजामा पहली पसंद
सफेद व रंगीन कॉटन कुर्ता रोजेदारों की पहली पसंद बना हुआ। वहीं, कुर्तों के लिए लोग पायजामा पैंट लुक में सिलवा रहे हैं। दर्जियों के पास रंगीन कुर्ता, पठानी सूट, स्टाइलिश कुर्ता, चूड़ीदार कुर्ता-पायजामा व हाथ से सिले कुर्ते की मांग ज्यादा है। इन सबके बीच सफेद कुर्ता-पायजामा के कद्रदान ज्यादा हैं। चिकन का कुर्ता सदाबहार बना हुआ है। इसमें रंगीन, धारीदार, सफेद प्लेन, नेट, कढ़ाई, ब्रासो (प्रिंटेड) कुर्ता बिक रहे हैं।

महिलाओं ने की सूट की खरीदारी
महिलाएं अपने मनपसंद कपड़ों व अन्य सामान की खरीदारी करने में व्यस्त हैं। पर्व पर उनके लिए खास शूट दुकानदारों ने मंगाए हैं। अर्जुन रोड के दुकानदार मो. उल्लाह ने बताया कि ईद के लिए अफगानी, आलिया कट, नायरा, स्कर्ट गरारा, हैंडवर्क गरारा, पैंट कुर्ती आदि अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली आदि जगहों से मंगाया गया है। महिलाएं इसे खूब पसंद भी कर रही हैं। कोतवाली रोड के रेडीमेड कपड़ा व्यापारी विष्णु अग्रवाल ने बताया कि ईद पर्व को ध्यान में रखते हुए कुर्ता-पजामा के अलावा जींस-टीशर्ट की नई डिजाइनें मंगाई गई हैं। चूड़ियों की दुकानों पर भी महिलाएं खूब जा रही हैं। वहीं ब्रेसलेट विभिन्न वेरायटी के 120 से 200 रुपये में बिक रहे हैं।

स्पीकअप

इस बार अफगानी, पाकिस्तानी, मौलाना शाद, ओवैसी टोपी आई है। पाकिस्तानी डिजाइन की टोपियों की अधिक मांग है। सबसे महंगी तालीबानी टोपी 250 रुपये में उपलब्ध है। अन्य टोपियां 100 से 150 रुपये में बिक रही हैं।

-आदिम, दुकानदार

इस बार कुर्ता पजामा का बाजार काफी गुलजार है। चिकन, इंब्रायडरी वर्क, अकूबा डिजाइन के कुर्ता पजामा आया है। मोदी सूट की भी मांग है। धूप की वजह से दोपहर में ग्राहक कम निकल रहे हैं। शाम को खरीदारों के आने से तहसील चौक से लेकर रेलवे स्टेशन रोड पर खूब चहल-पहल रह रही है। इत्र में मजनुआ, फिरदौसा, बेला, गुलाब, नाजनीन लोगों को भा रहा है।

-आशिर, दुकानदार

किमामी, बनारसी लच्छा व दूधफेनी सेवईं की खूब मांग है। इसके अलावा ब्रांडेड डिब्बाबंद सेवईं भी अधिक पसंद की जा रही है। ईद का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सेवईं खरीदने वाले अब ज्यादा आ रहे हैं। सेवईं विक्रेताओं के यहां शाम को अधिक खरीदार पहुंच रहे हैं।


-जफर मंसूर, सेवईं के दुकानदार

मस्जिदों व घरों में चल रहा इबादत का दौर
रविवार को 27वां रोज़ा खैर व बरकत से बीता। मस्जिद व घरों में इबादत का दौर जारी है। तरावीह की नमाज़ पढ़ी जा रही है। कुरआन की तिलावत जारी है। जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती अशफाक अहमद काशमी ने बताया कि रमज़ान माह में अल्लाह की रहमतें बढ़ जाती हैं। दुआएं कुबूल होती हैं। रमज़ान ने हमें कामयाबी का रास्ता दिखा दिया है अब हमारी जिम्मेदारी है कि उस पर मजबूती के साथ चलकर दुनिया व आखिरत संवारें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed