फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   prakash parv of guru angad deo celebrated

गुरु अंगद देव का मनाया गया प्रकाश पर्व

Sun, 01 May 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
prakash parv of guru angad deo celebrated
गुरु अंगद देव का मनाया गया प्रकाश पर्व
विज्ञापन

देवरिया। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा न्यू कालोनी में रविवार को हर्ष एवं उल्लास के माहौल में सिख धर्म के दूसरे गुरु अंगद देव का प्रकाश पर्व मनाया गया। ग्रंथी दामोदर सिंह के नेतृत्व में सिख संगत ने गुरुवाणी एवं शबद कीर्तन का पाठ किया। जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, सतनाम..., वाहे गुरु के जयघोष से माहौल भक्तिमय रहा।

गुरुद्वारे के ग्रंथी दामोदर सिंह ने कहा कि गुरु अंगद देव जी का जन्म सन 1504 ईसवी में हुआ था। यह वर्ष गुरु अंगद देव की 518वीं जन्म जयंती है। इनके नेतृत्व में ही लंगर की व्यवस्था का व्यापक प्रचार हुआ। अंगद देव जी का असली नाम भाई लहना था। एक बार उन्होंने गुरु नानक जी का एक गीत सुन लिया। इसके बाद उन्होंने गुरु नानक देव जी से मिलने का मन बनाया। कहते हैं कि गुरु नानक देव से पहली मुलाकात में ही गुरु अंगद देव का चरित्र बदल गया। और वह सिख धर्म अपनाकर कतारपुर में रहने लगे। उन्होंने ही गुरुमुखी की रचना की और गुरु नानक देव की जीवनी लिखी थी। गुरु और सिख धर्म के प्रति उनकी आस्था को देखकर गुरु नानक देव ने उन्हें दूसरे नानक की उपाधि दी और गुरु अंगद देव नाम दिया। कहा जाता है कि गुरु बनने के लिए नानक देव ने इनकी सात परीक्षाएं ली थीं। पहले गुरु के ज्योति में विलीन होने के बाद गुरु अंगद देव ने उनके उपदेशों को आगे बढ़ाने का काम किया। शबद कीर्तन ज्ञानी दामोदर सिंह, चांदनी, भगवंत कौर ने मिलकर किया। समापन के बाद सिख संगत सहित अन्य पंथ के लोगों ने भी उत्साह संग लंगर छका। इस दौरान एसीजीएम शिवेंद्र कुमार मिश्र, सरदार सर्वजीत सिंह, सरदार हरजीत सिंह, सरदार जगजीत सिंह, डॉ. पवन अरोड़ा, सरदार पुनीत सिंह, एनसीसी के नायब सूबेदार राजविंदर सिंह, विमल वर्मा, अमित मोदनवाल, रूबी कौर, रविंद्र सिंह, सतपाल सिंह, महेंद्र सिंह, चरनजीत कौर, जगजीत सिंह होरा, सीता मृगवानी, राजेश तारकेश्वर, सरदार हरजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेश मृगवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed