फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pradip revolt, fight independent

रुद्रपुर से सपा के बागी बने प्रदीप, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Fri, 11 Feb 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
pradip revolt, fight independent
रुद्रपुर से सपा के बागी बने प्रदीप, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
विज्ञापन

रुद्रपुर। सपा का टिकट कटने से नाराज प्रदीप यादव ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिया है। शुक्रवार को उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। सतासी इंटर कॉलेज के मैदान में उमड़ी भीड़ ने उनका समर्थन दिया।

सपा के शीर्ष नेतृत्व ने घोषित उम्मीदवार प्रदीप यादव का दो दिन पहले टिकट बदलकर चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद को रुद्रपुर से प्रत्याशी बनाया है। अचानक टिकट बदलने से नाराज सपाई प्रदीप यादव के घर पहुंच गए और टिकट कटने का विरोध करने लगे। नामांकन पत्र दाखिल कर सतासी इंटर कॉलेज पहुंचे प्रदीप ने लोगों से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके साथ घोर अन्याय किया है। उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में भी रुद्रपुर से प्रत्याशी बनाया गया था। कांग्रेस से समझौते के बाद टिकट काट दिया गया। इस साल टिकट देकर ऐन मौके पर प्रत्याशी बदलने से गहरा आघात लगा है। कहा कि पार्टी में 20 वर्षों तक संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता की राजनीतिक हत्या कर बाहर से आए लोगों को तरजीह दी जा रही है। प्रदीप के समर्थन में सपा के पूर्व अध्यक्ष रामकेवल यादव, अमर सिंह सैंथवार, सपा शिक्षक सभा के अध्यक्ष बृजलाल यादव, वीर सावरकर यादव, विजय यादव, संजय जायसवाल, राजीवन सिंह, अखंड प्रताप सिंह आदि ने सपा प्रत्याशी के विरोध में आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed