फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pradhans complained after meeting the MLA

Deoria News: विधायक से मिलकर प्रधानों ने की शिकायत

Sat, 20 May 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 May 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pradhans complained after meeting the MLA
दो दिनों का मांगा है मोहलत, स्थानांतरण होने तक जारी रहेगा आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। ब्लॉक प्रधान संघ, बीडीओ चंद्रभूषण यादव के खिलाफ लामबंद है। शुक्रवार को प्रधानों ने क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका से मिलकर बीडीओ के स्थानांतरण की मांग की। उनका कहना था कि स्थानांतरण होने तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।

राजेश यादव के नेतृत्व में प्रधान, विधायक के पैतृक गांव बकुची पहुंचे। जहां सभी ने बीडीओ की तानाशाही के बारे में उन्हें अवगत कराया। प्रधानों का कहना था कि खंड विकास अधिकारी के क्रिया कलाप के कारण अन्य कर्मी भी मनमानेपन पर उतर आए हैं। जिससे गांवों में सरकार की योजनाओं पर अमल नहीं हो पा रहा है। बीडीओ के स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ के अध्यक्ष राजेश ने बताया कि विधायक से मिलकर बीडीओ के तानाशाही से अवगत कराया गया है। स्थानांतरण के लिए विधायक ने दो दिन का समय मांगा है। दूसरी ओर बृहस्पतिवार को भी प्रधानों ने प्रदर्शन कर एसडीएम योगेश कुमार को ज्ञापन दिया था। इस दौरान संजय यादव, अजय यादव, गामा यादव, राजनाथ यादव, अभय यादव, अजीत कुशवाहा, देवेंद्र यादव, दिग्विजय यादव, इंद्रजीत कुमार, कमलेश यादव, अमित सिंह, नब्बेलाल गुप्त और बाबूलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed