फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pradhanacharya protested on dios office

प्रधानाचार्यों ने दिया धरना

Fri, 21 Oct 2022 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
pradhanacharya protested on dios office
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने जिला विद्वालय निरीक्षक कार्यालय पर दिया धरना।संवाद - फोटो : DEORIA
प्रधानाचार्यों ने दिया धरना
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में चार घंटे तक धरना दिया गया। वक्ताओं ने समस्याओं के संबंध में अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया और इनके समाधान की मांग प्रमुखता से उठाई। अंत में वित्त व लेखाधिकारी अबरार आलम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1993 के बाद तदर्थ रूप से अद्यतन कार्यरत प्रधानाचार्यों की सेवाएं विनियमित की जाएं। माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न मदों के शुल्कों का पुनर्निर्धारण वर्ष 2010 में किया गया था। 11 वर्ष बाद महंगाई के अनुरूप सभी शुल्कों का पुनर्निर्धारण सुनिश्चित किया जाए। स्ववित्तपोषित विद्यालयों को अनुदानित सूची में लाने के लिए नियम बनाए जाएं तथा यहां कार्यरत शिक्षक, प्रधानाचार्यों एवं कर्मचारियों को वित्तपोषित की भांति वेतन देने, जब तक यह प्रक्रिया लागू नहीं हो जाती, तब तक इन्हें मानदेय देने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं के संचालन, मूल्यांकन, संकलन एवं अन्य कार्यों के पारिश्रमिक दरों को महंगाई के अनुपात में पुनरीक्षित करने, वित्तविहीन व वित्तपोषित विद्यालयों को बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों की भांति विकास निधि परीक्षा में भी ड्रेस, बैग, पुस्तकें, मध्याह्न भोजन की समुचित व्यवस्था, शैक्षिक गुुणवत्ता वृद्घि के लिए प्रतिवर्ष 25 प्रतिशत माध्यमिक विद्यालयों को वाचनालय, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, भवन, फर्नीचर, कम्प्यूटर, पेयजल, शौचालय के लिए अनवर्तक अनुदान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों को पुनर्बोधक प्रशिक्षक प्रदान करने एवं वर्ष 2005 से नियुक्त शिक्षक, कर्मचारियों एवं प्रधानाचार्यों को भी पुरानी पेंशन योजना के तहत लाया जाए। धरने को रमेश चंद सिंह, संरक्षक डॉ.मिथिलेश कुमार सिंह, दिनेश मिश्र, मंडलीय मंत्री वकील सिंह, अनिल कुमार सिंह, गणेश शर्मा, संतोष चौरसिया ने संबोधित किया।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष माधव प्रसाद सिंह व संचालन जिला मंत्री डॉ. अभय द्विवेदी ने किया। इस दौरान रमेश सिंह, भानुप्रताप सिंह, उद्भव नारायण सिंह, अनुज कुमार सिंह, अवनींद्र त्रिपाठी, उमेश पांडेय, वंशराज पांडेय, वीएन कुशवाहा, विरेंद्र गुप्ता, हरेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed