फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Power supply to 400 households in Narayanpur village suspended for 10 days

Deoria News: नारायणपुर गांव में 400 घरों की बिजली आपूर्ति 10 दिन से ठप

Sun, 19 Jul 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 400 households in Narayanpur village suspended for 10 days
तरकुलवा। नारायणपुर गांव में लगे 100 केवीए के बिजली ट्रांसफाॅर्मर करीब 10 दिन पहले जल गया था। इसके बाद से ही गांव के पश्चिम तरफ करीब 400 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। लगातार 10 दिनों से बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपकेंद्र पर सूचना के 10 दिन बाद भी बिजली निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे गांव के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली निगम द्वारा दावा किया जाता है कि किसी भी क्षेत्र में ट्रांसफाॅर्मर जलने पर 24 घंटे के भीतर बदल दिया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। लेकिन नारायणपुर गांव में यह दावा पूरी तरह बेअसर साबित हो रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों में पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। मोबाइल चार्ज करने लोगों को दूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने लगी है। शाम के समय भोजन इत्यादि बनाने में महिलाओं को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हैं, लेकिन उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

आशिक अली, सरफराज अहमद, गोविंद चौहान, गोवर्द्धन मद्धेशिया, नंदलाल यादव, सत्य प्रकाश यादव, संजय, उमेश यादव, बबलू यादव, रत्नेश वरनवाल, यशवंत प्रसाद, ऋषि चौहान आदि ग्रामीणों ने निगम के अधिकारियों से ट्रांसफॉर्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। जेई लवलेश सिंह ने बताया कि स्टोर से खूंटी की मांग की गई है, जल्दी ही ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed