फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Power supply, disrupted by storm and rain, restored after 10 hours.

Deoria News: आंधी-बारिश में गुल हुई बिजली 10 घंटे बाद बहाल

Fri, 12 Jun 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Power supply, disrupted by storm and rain, restored after 10 hours.
भटनी। तेज आंधी और बारिश से बाधित हुई बिजली आपूर्ति करीब 10 घंटे बाद बृहस्पतिवार शाम को बहाल हो सकी। जगह-जगह हाईटेंशन तारों पर पेड़ों की डालियां गिरने से नगर समेत 150 गांवों के लोग बिजली न रहने से परेशान रहे। जानकारी के अनुसार, भटनी विद्युत उपकेंद्र से नगर, देहात, बैकुंठपुर, बलुआ अफगान और घांटी बाजार फीडरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार भोर में तेज आंधी के साथ हुई बारिश के चलते सभी फीडरों की आपूर्ति एक साथ बाधित हो गई। मौसम सामान्य होने पर बिजली विभाग के कर्मियों ने पेट्रोलिंग की तो कई स्थानों पर हाईटेंशन तारों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिरी मिलीं। कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर फॉल्ट दूर किया और करीब 10 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed