{"_id":"5d2e040f8ebc3e6cad333e1b","slug":"power-deoria-news-gkp3141037141","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत
विज्ञापन
मझगांवा में विद्युत चपेट में आने से बच्ची के मौत के बाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी पर विलाप करते पर?
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से छात्रा की मौत, तीन झुलसीं
मझगांवा पीएचसी के पीछे मंगलवार की शाम हुई घटना
नीचे लटक रहा था हाईटेंशन तार, दो छात्राएं गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मझगांवा पीएचसी के पीछे लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। हादसा मंगलवार की शाम पांच बजे हुआ। साथ गईं तीन छात्राएं भी झुलस गई हैं। इसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सदर कोतवाली के सिंगही गांव के चौहान टोला निवासी अवधेश चौहान की 12 साल की बेटी धन्नो छठवीं कक्षा में पढ़ती थी। मंगलवार की शाम पांच बजे वह गांव की खुशबू (सात) पुत्री गुड्डू चौहान, जूही (सात) पुत्री रामप्रवेश चौहान और पुसी (आठ) पुत्री नग्गे चौहान के साथ बकरी चराने मझगांवा पीएचसी के पीछे गई थी। पीएचसी के पिछले हिस्से से हाईटेंशन तार गुजरा है, जो काफी नीचे लटक रहा है। चारों पीएचसी की चाहरदीवारी पर चढ़कर जामुन तोड़ने के लिए कूद रही थीं। इसी दौरान चारो करंट की चपेट में आ गईं। धन्नो सबसे बड़ी थी इसलिए कूदने के दौरान वह तार से अधिक करीब पहुंच गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही गांव के लोग दौड़कर पहुंचे। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां खुशबू और जूही की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस भेजी गई थी। धन्नो की मौत और तीन बेटियों के गंभीर रूप से झुलसने से गांववाले स्तब्ध हैं। दो बहनों से छोटी और भाई से बड़ी धन्नो की मौत से परिवारवालों में कोहराम है। सिंगही गांव के चौहान टोला निवासी अवधेश चौहान मेहनत मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता है। उनकी चार संतान अंजनी, चांदनी, धन्नो और बृजेश हैं। मां सीमा देवी पति के साथ हाथ बंटाने के साथ ही बच्चों के पढ़ाई-लिखाई का ध्यान रखती है। धन्नो छठवीं कक्षा में पढ़ती थी। रोज की तरह शाम को वह अन्य लड़कियों के साथ बकरी चराने गई और हादसे का शिकार हो गई। धन्नो की मौत से मां सीमा देवी, पिता अवधेश चौहान, बहन अंजनी, चांदनी और भाई बृजेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।