{"_id":"62bc9355f4761452e208100b","slug":"power-cut-in-400-villages-due-to-heavy-rain-fall-deoria-news-gkp4420800194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बहा ले गई 400 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बहा ले गई 400 गांवों की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश बहा ले गई 400 गांवों की बिजली
देवरिया/खुखुंदू। मूसलाधार बारिश के कारण बुधवार भोर से ही शहर से ग्रामीण इलाकों तक की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। जनपद के करीब 400 गांवों की बिजली 12 घंटे तक गुल रही। जबकि शहर में भी लोकल फाल्ट से कई मोहल्लों की बिजली गुल रहीञ्ज विद्युत उपकेंद्र में बारिश का पानी घुसने के कारण आपूर्ति काफी देर तक ठप कर दी गई थी। जबकि कुछ जगहों पर पोल और तार गिरने के कारण देर शाम तक आपूर्ति बाधित रही। मेन सप्लाई के बावजूद 12 घंटे तक क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रही। दस से अधिक गांवों में लोकल फाल्ट होने से यह समस्या उत्पन्न हुई।
बुधवार को भोर से गायब बिजली शाम को किसी तरह बहाल हो सकी। हालांकि अभी भी कई गांवों में पेट्रोलिंग कार्य चल रहा है। निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि बारिश में भी कर्मचारी पेट्रोलिंग करते रहे हैं। भोर में करीब तीन बजे बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति ठप होने से अंधेरा छा गया शहर के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई भुजौली कॉलोनी, देवरिया रामनाथ दक्षिणी, लंगडी खास, महाराणा प्रताप कॉलोनी आदि जगहों पर रामलीला मैदान के बिजली उपकेंद्र से आपूर्ति दी जाती है। जो लोकल फाल्ट के वजह से करीब छह घंटे तक ठप रही, जबकि हट बनिया स्थित उप केंद्र से मंडी फीडर के करीब 100 गांव की बिजली 12 घंटे तक बाधित रही। पुरवा स्थित बिजली उपकेंद्र में भी पानी घुसने के कारण शहर के रामगुलाम टोला, देवरही मंदिर और 50 गांव की बिजली आपूर्ति काफी देर तक बाधित रही। कुछ जगहों पर पेड़ गिरने से विद्युत पोल टूट गए थे। जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। देर शाम तक बिजली निगम के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। खुखुंदू विद्युत उपकेन्द्र में चार फीडरो के माध्यम से क्षेत्र के तकरीबन ढ़ाई सौ गांवों में विद्युत आपूर्ति संचालित होती है। गड़ेर, सोनबरसा, नूनखार और बैदौली फीडर शामिल हैं। बारिश से क्षेत्र के भवानी छापर, खुखुंदू, रोहुआर, बीरपुर मिश्र, मरहवां, नूनखार, बतरौली, भैसहां सहित अन्य कई गांवों में लोकल फाल्ट होने के कारण पूरे क्षेत्र की आपूर्ति दिनभर ठप रही। निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि बारिश के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। शाम चार बजे तक अधिकतर क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल हो गई है। पांच से दस गांवों में अभी भी पेट्रोलिंग कार्य चल रहा है। जल्द ही इन गांवों की भी बिजली बहाल हो जाएगी। जेई मिथिलेश कुमार ने बताया कि बारिश के चलते जगह- जगह विद्युत तारों पर पेड़ की टहनियों के गिरने से आपूर्ति प्रभावित रही है। बारिश में भी कर्मचारी पेट्रोलिंग करते रहे हैं। पांच-दस गांवों को छोड़ दिया जाए, तो बाकी गांवों की विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है।
बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। कुछ घंटों बाद फिर से आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जहां पोल और तार टूट गए हैं, वहां पर फिर से नया लगाया जा रहा है। -जीसी यादव अधीक्षण अभियंता बिजली निगम