फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   power cut in 200 villages due to fault in main supply

मेन सप्लाई में फाल्ट, 200 गांवों की आपूर्ति ठप

Wed, 29 Dec 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
power cut in 200 villages due to fault in main supply
मेन सप्लाई में फाल्ट, 200 गांवों की आपूर्ति ठप
विज्ञापन

तरकुलवा। उपकेंद्र की मेन सप्लाई में फाल्ट व कस्बा सहित जगह-जगह तार टूटकर गिरने से क्षेत्र के करीब 200 गांवों की आपूर्ति बाधित रही। 22 घंटे से बिजली नहीं होने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए। इससे हर तरफ हाहाकार मच गया।

कसया से उपकेंद्र तरकुलवा को 33 केवीए की बिजली सप्लाई होती है। मंगलवार की रात हवा के साथ हुई बारिश से मेन सप्लाई में फाल्ट आ गया और जगह-जगह तार टूटकर गिर गए। उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, गढ़रामपुर, पथरदेवा व बंजरिया फीडर की सप्लाई ठप हो गई। इससे क्षेत्र के लगभग 200 गांव प्रभावित हो गए। विद्युतकर्मी कस्बा सहित जगह-जगह गिरे तार को ठीक करके मेन सप्लाई के फाल्ट को ढूंढने के लिए लगातार पेट्रोलिंग करते रहे। मगर रात में फाल्ट ढूंढने में सफलता नहीं मिली। काफी मशक्कत के बाद बुधवार की दोपहर में मेन सप्लाई का फाल्ट मिल सका। दोपहर बाद पथरदेवा और गढ़रामपुर के फीडर में सप्लाई शुरू हुई। इसके बावजूद तरकुलवा व बंजरिया फीडर की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी थी। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। अधिकांश लोगों के मोबाइल स्वीच ऑफ हो गए। उपकेंद्र के जेई संदीप कुमार ने बताया मेन सप्लाई में फाल्ट था, जिसे ठीक कर दिया गया है। कुछ जगहों पर अब भी फाल्ट है, जिसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed