{"_id":"62740b578d617f11a35327aa","slug":"power-cut-due-to-wind-and-thunder-deoria-news-gkp4358236156","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में टूटकर गिरे जर्जर तार, दिनभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में टूटकर गिरे जर्जर तार, दिनभर गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी में टूटकर गिरे जर्जर तार, दिनभर गुल रही बिजली
खुखुदूं। इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह तेज हवा के साथ आई आधी और बारिश से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। जर्जर हो चुके विद्युत तार जगह-जगह टूटकर गिर पड़े, जिससे दिनभर विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। निगम के कर्मचारी शटडाउन लेकर आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत में लगे रहे।
उपकेंद्र में बैदौली, सोनबरसा, गड़ेर, नूनखार फीडर से, स्थानीय कस्बा, मुसैला, नूनखार, बीरपुर, बैरौना, सिसई, बरसात, एकडंगा, रजवल समेत तकरीबन ढाई सौ गांवों की आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार को आई आधी-पानी ने विद्युत व्यवस्था की पोल खोल दी। कंट्रोल द्वारा सुबह छह बजे कटी बिजली सीधे 9:25 बजे आई और 11:30 बजे चली गई। हालांकि फाल्ट के चलते क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रही। निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि टूट कर गिरे तारों को ठीक किया जा रहा है। कर्मचारी बड़ी तेजी से काम कर रहे हैं।
साल भर बाद भी नहीं बदले गए टूटे खंभे और तार
पिछले साल आई आधी में टूटे विद्युत खंभे और तार अबतक नहीं बदले गए हैं। हालांकि निगम के जिम्मेदारों ने तत्काल उपकरणों को लगवाने का दावा किया था। ऐसा न होने पर कुछ दिनों बाद उपभोक्ताओं ने प्राइवेट मकैनिको का सहारा लेकर निजी संसाधनों की बदौलत आपूर्ति बहाल कराई। क्षेत्र के पईलहां, फरदहा बारी, नरौली भीखम, तेनुआ, शेरवां, नूनखार, नारायनपुर आदि गांवों में तकरीबन 30-35 खंभे टूटकर गिर गए। दर्जनों गांवों की आपूर्ति कई दिनों तक ठप रही। निगम की उदासीनता का हाल यह रहा कि सर्वे कराने के बाद एक साल समय बीत गया। मगर अबतक उपकरणों को बदलना तो दूर की बात है, इन गांवों में किसी ने जाकर यह भी नहीं देखा कि आपूर्ति बहाल हुई या नहीं।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता के यहां से टेंडर फाइनल होगा। प्रक्रिया चल रही है, टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही क्षतिग्रस्त उपकरणों को बदलने का काम शुरू हो जाएगा। जर्जर उपकरणों को जहां तक बदलने की बात है तो स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। जैसे स्टीमेट पास होगा। उस पर काम शुरू हो जाएगा। -बृजभान सिंह, अधिशासी अभियंता सलेमपुर
कोयला लदा ट्रक बिजली पोल से टकराया
चनुकी। रामजानकी मार्ग पर कोयला लदा ट्रक सतोतर गांव के सामने बिजली के पोल से टकरा गया। पोल टूट जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार की रात ट्रक कोयला लेकर किसी ईट-भट्ठे पर जा रहा था। रामजानकी मार्ग पर लार थाना क्षेत्र के सतोतर गांव के सामने पोल से जाकर टकरा गया। बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
जैन मंदिर नलकूप पर लगा ट्रांसफार्मर जला
खुखुदूं। स्थानीय गांव के जैन मंदिर नलकूप पर लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार की शाम को जल गया। इससे 10 और 15 किलोवाट का दो पावर सहित तकरीबन 80 कनेक्शन संचालित हो रहा था। ट्रांसफार्मर जलने से स्थानीय गांव की दलित बस्ती और पइलहा मोहल्ले में अंधेरा छा गया। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत 1912 पर दर्ज कराई है।
यह ट्रांसफार्मर हमेशा ओवरलोड रहता है। इससे नलकूप भी चलता है। उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के लिए कई बार कहा। मगर, इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बृहस्पतिवार को जब ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी हुई तो जेई के मोबाइल फोन नंबर 9453047501 पर लगातार फोन किया जा रहा था। मगर उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह ने कहा कि 1912 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा तो लोगों ने इस पर भी शिकायत दर्ज कराई है।