फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   power cut

सड़क पर उतरे लोग तो कई मोहल्लों में शुरू हुई आपूर्ति

Tue, 16 Jul 2019 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
power cut
चार दिनो से विद्युत ठप होने के चलते भीखमपुर रोड के हनुमान मंदिर के समीप लोगो ने सडक जाम कर विरोध जत - फोटो : DEORIA
बिजली कटौती पर भड़के लोग, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन

लोगों का गुस्सा देखा कर्मचारी सहमे तो एक्सईएन ने खुद संभाली कमान
रात में बहाल हुई कुछ मोहल्लों की आपूर्ति, पंपिंग सेट लगाकर उपकेंद्र से पानी निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बारिश के बाद तेज धूप से गर्मी बर्दाश्त से बाहर हो गई है। ऊपर से बिजली कटौती से लोग बिलबिला रहे हैं। सोमवार की रात लोग रामलीला मैदान उपकेंद्र पर पहुंच हंगामा करने लगे। गुस्सा इस कदर था कि कर्मचारी सहम गए। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में एक्सईएन ने खुद उपकेंद्र पर मोर्चा संभाला। हंगामे का असर रहा कि रात में ही कुछ मोहल्लों की आपूर्ति बहाल कर दी गई। उधर, पुरवा विद्युत उपकेंद्र से पानी निकालने की कोशिश तेज हो गई है। तीन पंपिंग सेट लगाए गए हैं। हालांकि चारों तरफ जलभराव होने से पानी निकालने में दिक्कत हो रही है।
कुर्ना नाले का पानी शहर के कई मोहल्लों में घुस गया है। पुरवा विद्युत उपकेंद्र में पानी भरा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। बिजली नहीं मिलने से शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति भी ठप है। रात करीब 9.30 बजे कैलाशपुरी और अबूबकर नगर के लोगों ने गोरखपुर मार्ग जाम कर दिया। जैसे-तैसे जाम समाप्त हुआ तो कुछ लोग रामलीला मैदान विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस बुलानी पड़ी। रात को ही फेंकू बैंड वाली गली, कैलाशपुरी, अबूबकरनगर, राघवनगर और सीसी रोड के सटे मोहल्लों की आपूर्ति शुरू की गई। प्रत्येक मोहल्लों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि तार टूटकर गिरने से तत्काल सूचना मिले और बिजली काटी जा सके। देर रात तक रामलीला उपकेंद्र पर एक्सईएन, एसडीओ नवदीप सिंह, जेई अमित सिंह पुलिस बल के साथ देर रात तक जमे रहे। बिजली निगम जिन मोहल्लों में पानी कम हो रहा है, वहां आपूर्ति बहाल करने में जुटा है। वहीं, पुरवा विद्युत उपकेंद्र से तीन पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाला जा रहा है। इस उपकेंद्र से संचालित होने वाले रामगुलाम टोला, कसया रोड समेत 500 गांव की आपूर्ति अभी भी बंद है। एक्सईएन एके सिंह ने बताया कि लोग बिजली के लिए सड़क जाम कर दिए थे, इस लिए रात को उपकेंद्र पर जाना पड़ा। लोगों के जिद की वजह से आधी रात के बाद कुछ मोहल्लों की आपूर्ति शुरू कराई गई। पुरवा उपकेंद्र का पानी निकालने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

400 केवीए का दो ट्रांसफार्मर जले
रामलीला विद्युत उपकेंद्र से जुड़े भुजौली और काली मंदिर के पास लगा 400 केवीए का दो ट्रांसफार्मर जल गया है। इसके चलते भगवान चौराहा, देवरिया खास समेत कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप है। ट्रांसफार्मर जलने का कारण लोगों के जिद पर आपूर्ति देेना बताया जा रहा है, क्योंकि जलभराव से पानी ट्रांसफार्मर तक पहुंच गया था। इसे बदलने में निगम जुटा है, देवरिया वर्कशॉप में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed