फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   power crisis sustained in paina

महेन फीडर से दो-दो घंटे शिफ्टवार आपूर्ति से लोग हलकान

Fri, 13 Aug 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
power crisis sustained in paina
महेन फीडर से दो-दो घंटे शिफ्टवार आपूर्ति से लोग हलकान
विज्ञापन

बरहज। जयनगर स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय में लगा पैना फीडर जल गया था। जिसे दूसरे दिन भी ठीक नहीं किया जा सका था। कर्मचारी दो दिनों से तकनीकी खराबी दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। फिलहाल महेन फीडर से दो-दो घंटे की शिफ्ट में आपूर्ति दी जा रही है। लेकिन महेन फीडर से हो रही कटौती से उपभोक्ता हलकान हैं।

बरहज के जयनगर फीडर से देहात क्षेत्र को आपूर्ति दी जाती है। दो दिन पूर्व पैना फीडर धू-धू कर जल गया था। उसे दुरुस्त करने के लिए गोरखपुर से भी मैकेनिक बुलाए गए हैं। शुक्रवार को शाम तक संविदा कर्मियों के साथ इलेक्ट्रिशियन फीडर सही करने में जुटे थे। बताया जा रहा है कि पैना फीडर की खराबी के कारण उससे जुड़े गांवों की आपूर्ति बरहज पश्चिमी फीडर से, जबकि पश्चिमी को महेन उपकेंद्र से जोड़कर आपूर्ति दी जा रही है। इससे महेन क्षेत्र से जुड़े गांवों के उपभोक्ताओं को भी परेशानी हो रही है। निशेष पांडेय, कनक विश्वकर्मा, कंदर्प प्रताप मल्ल, ज्ञानेश्वर सिंह का कहना है कि पिछले दो दिनों से बरहज फीडर में खराबी के कारण महेन फीडर से जुड़े ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों का कहना है कि बरसात और उमस भरे मौसम में दिन तो किसी तरह कट जा रहा है। लेकिन रात भयावह लग रही है। एसडीओ गनेश मिश्र ने बताया कि पैना फीडर दुरुस्त करा लिया गया है। जल्द ही समस्या दूर करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed