{"_id":"f8d17f963e3322f7d6e551f1b5e6dde9","slug":"postoffice-close-causes-road-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर की खिड़की बंद होने पर रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर की खिड़की बंद होने पर रोड जाम
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान डाकघर का रजिस्ट्री और स्पीटपोस्ट काउंटर शनिवार को दोपहर दो बजे बंद हो गया। इसके बाद सफाई कर्मचारी पद के आवेदकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
फार्म जमा नहीं होने से नाराज युवा सड़क पर उतर गए और प्रधान डाकघर के सामने सिविल लांइस रोड पर यातायात बाधित कर दिया।
एक घंटे से अधिक समय तक सिविल लाइंस में जाम के हालात रहे। पुलिस ने लाठी भांजकर जाम को खुलवाने की कोशिश की। वहीं डीएम के निर्देश पर दुबारा काउंटर खोले गए।
इसके बाद सैकड़ों युवाओं ने आवेदन पत्र को जमा किया। जिले में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में 345 संविदा के सफाई कर्मचारी पद के लिए आवेदन मांगा गया है।
इसके लिए शहर और देहात के डाकघरों में रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट की गई। सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर में शनिवार को सुबह से ही भीड़ जमा एकत्र शुरू होने लगी।
विज्ञापन
शनिवार का दिन होने से आधा दिन तक काम होता है। इसके चलते कर्मचारियों ने दोपहर दो बजे काउंटर बंद कर दिया। इसके बाद सैकड़ों युवा भड़क उठे। नाराज आवेदक नारेबाजी करने लगे।
कुछ देर बाद आवेदकों का हुजूम सिविल लाइंस पर पर उतर आया। सड़क पर बैठ कर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके चलते सिविल लाइंस में आवागमन ठप हो गया।
मौके पर पहुंचे कुछ सिपाहियों ने लाठी भांजकर जाम खुलवाने की कोशिश की। हंगामा की सूचना पाकर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी और यातायात उपनिरीक्षक मोहन यादव दल बल के साथ पहुंच गए।
युवाओं को समझा बुझाकर मनाया। डीएम अनिता श्रीवास्तव के निर्देश पर दुबारा काउंटर खोला गया। युवाओं को कतार में खड़ा कराया। इसके बाद आवेदकों का फार्म जमा हुआ। पुलिस की निगरानी में देर शाम तक आवेदन पत्र जमा हुआ।