फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Posted by area farmers will

खतौनी देखकर रकबा जान सकेंगे किसान

Thu, 07 Jul 2016 10:31 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 07 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
 Posted by area farmers will
पंजाब में खेती और उत्पादन पर मॉनसून का असर - फोटो : फाइल फोटो
नीलांबुज मिश्र
विज्ञापन

सलेमपुर। खतौनी का नकल देखकर किसान अपने खेत का हिस्सा जान सकेंगे। गांव के नक्शे में भी किसानों के जमीन का बंटवारा होगा। इसके लिए तहसील प्रशासन जल्द ही अभियान शुरू करेगा और राजस्वकर्मी नया खतौनी तैयार करेंगे। इससे खतौनी में जो भी विसंगतियां हैं वह दूर हो जाएंगी। इससे अफसरों पर काम का दबाव जहां कम होगा। वहीं किसानों को सहूलियत मिलेगी।

तहसील से मिलने वाली खतौनी देखकर कोई भी किसान या राजस्व कर्मचारी यह नहीं जान पाएगा कि खतौनी में जिस किसान का नाम दर्ज है उसके हिस्से में कितनी जमीन आएगी। इसको लेकर राजस्व कर्मचारी भी उहापोह की स्थिति में रहते हैं।
विज्ञापन


खतौनी में रकबा दर्ज नहीं होने से किसानों को बैंक से ऋण लेने, सूखा राहत और आपदा राहत देने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इससे जहां लेखपालों को घंटों अभिलेखों का अवलोकन करना पड़ता था। वहीं किसानों को इसके लिए अफसरों का चक्कर काटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में मिलने वाली खतौनी में यह सबसे बड़ी विसंगतियां हैं। हाल ही में बांटे गए सूखा राहत की रकम में रकबे की पूरी जानकारी नहीं होने के कारण किसी किसान के बैंक अकाउंट में रकबा से अधिक तो किसी के मामूली धनराशि गया है।


इसकी वजह से गांवों में जमीन और हिस्सा को लेकर विवाद भी खूब होता है। शासन ने इन बातों को ध्यान में रखते हुए ऐसा करने का निर्णय लिया है। इसको अमली जमा पहनाने के लिए बहुत जल्द जिले में काम शुरू होने वाला है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed