फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Possible patient of dengue found in the district

Deoria News: जिले में डेंगू का संभावित मरीज मिला

Thu, 08 Dec 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Possible patient of dengue found in the district
जिले में डेंगू का संभावित मरीज मिला
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। आए दिन मरीज मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को डेंगू का एक संभावित मरीज मिला। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज चल रहा है। जांच के लिए ब्लड का सैंपल भेजा गया है। इस समय अस्पताल में मात्र एक मरीज है।
शहर के मोहल्लों के अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मरीज डेंगू के मिल रहे हैं। दूसरे जनपद तथा प्रांत से आने वाले लोग भी पीड़ित मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को सदर विकास खंड के बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक शहर के भटवलिया मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहता है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। वह पांच दिन पहले बुखार से पीड़ित हो गया। उसके शरीर व सिर में दर्द भी हो रहा था।
विज्ञापन

उसने मेडिकल स्टोर से दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। उसके बाद अस्पताल के ओपीडी में चिकित्सक को दिखाया और दवा ली। तीन दिन दवा खाने के बाद भी जब राहत नहीं मिली तो बृहस्पतिवार को निजी अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सक ने जांच कराई। उसके बाद जिला अस्पताल भेज दिया। यहां इमरजेंसी में परीक्षण के बाद और लक्षण देखकर चिकित्सक ने डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। दवा व जांच की निशुल्क सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed