फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   population control awareness campain begins

जनसंख्या पखवारा का आगाज, जागरूकता वाहन रवाना

Sun, 11 Jul 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
population control awareness campain begins
जनसंख्या पखवारा का आगाज, जागरूकता वाहन रवाना
विज्ञापन

देवरिया। विश्व जनसंख्या दिवस पर रविवार को जनसंख्या पखवारा का आगाज हुआ। जागरूकता वाहन रवाना किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या नीति का विमोचन, आरटीपीसीआर लैब एवं पीएचसी-सीएचसी एप का बटन दबा कर वर्चुअल शुभारंभ किया।
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग तथा मुख्य सचिव आदि मौजूद रहे। जनसंख्या नीति 2021 के बारे में प्रकाश डाला गया। वर्चुअल कार्यक्रम से जिला डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ.एएम वर्मा वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े रहे। इसके बाद डीएम ने एनएचएम कार्यालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ उन्होंने आरटीपीसीआर लैब का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के लिए जन जागरूकता पर बल देते हुए कहा कि कम परिवार सुखी एवं विकास का प्रमुख आधार है, इसलिए परिवार नियोजन के तरीकों को अपनाएं और इसके लिए जागरूक भी बनें। कहा कि जनपद में आरटीपीसीआर लैब स्थापित होने से कोविड जांच में सुविधा होगी और रिपोर्ट जल्द मिलेगी, जिससे इलाज करने में सुविधा होगी। इस दौरान एसडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, मेडिकल कालेज के डॉ. मृत्युंजय पांडेय, डॉ. कल्पना पुरोहित, डॉ. संजय भट्ट, एएसपी राजेश कुमार सोनकर, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र चौधरी, डॉ. बीपी सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, क्षय रोग अधिकारी डॉ. वी झा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीके सिंह, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, डॉ. जफर अनीस, डॉ. अकील अहमद, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, प्रमोद, डॉ. आरपी यादव, डॉ. कार्तिकेय जायसवाल, परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल, संजय त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह, दिनेश्वर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दंपतियों को उपलब्ध कराएं बास्केट ऑफ च्वाइस
देवरिया। विश्व जनसंख्या दिवस पर रविवार को नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर अर्बन के नोडल अधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने फीता काटकर जनसंख्या स्थिरता पखवारा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए जन सहभागिता एवं जन जागरूकता जरूरी है। लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करें। देशहित में प्रत्येक लक्ष्य दंपतियों से संपर्क कर बास्केट आफ च्वाइस उपलब्ध कराएं। कोरोना के साथ ही जनसंख्या वृद्धि की समस्या को समझें और सीमित परिवार की तरफ रुझान बनाए रहें। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुधाकर, कमलेश यादव, सतीश कुमार, रोशनी वर्मा, वंदना पांडेय, पुष्पा देवी, मीनू तिवारी, अनीता, हसीना खातून, रेखा गौतम, उमरावती मिश्रा, अनुपमा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed