फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pooja

सावन के पहले दिन किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

Wed, 17 Jul 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
pooja
शहर के सोमनाथ मंदिर पर सावन के पहले दिन भक्तो जल चढाया। - फोटो : DEORIA
सावन के पहले दिन जलाभिषेक को उमड़े शिवभक्त
विज्ञापन

सोमनाथ मंदिर पर सुबह से ही महिला-पुरुषों ने किया पूजन-अर्चन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सावन मास के पहले दिन शहर के शिवालयों में जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ भोर से ही उमड़ी रही। सोमनाथ मंदिर, पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर, भटवलिया के सिद्घेश्वरनाथ शिव मंदिर, कचहरी चौराहे के ओंकारेश्वर पंचदेव मंदिर, न्यू कालोनी स्थित सिद्घेश्वरनाथ शिव मंदिर पर आए शिवभक्तों ने जयघोष करते हुए पूरे विधि-विधान से पूजन किया। बुधवार को शहर के प्रमुख शिवालय सोमनाथ मंदिर पर महिला व पुरुष भक्त जलाभिषेक के लिए जुटे। यहां के मुख्य पुजारी भोला पांडेय व कैलाश पांडेय ने भोर में ही परिसर की साफ-सफाई कराकर एवं पूजन के बाद भक्तों के लिए इसे खोल दिया। पुलिस लाइन शिवालय के बाहर प्रसाद सामग्री की दुकानें सजी हुई थीं। यहां के पुजारी भोला पांडेय ने बताया कि सावन के पहले दिन आने वालों की संख्या कम रही। सावन के पहले सोमवार को सबसे अधिक भक्त जलाभिषेक को आएंगे। उधर भटवलिया विद्युत गृह शिवालय के पुजारी व्यासमुनि पांडेय ने बताया कि सावन के पहले दिन मंदिर में जलाभिषेक के अलावा रुद्राभिषेक का भी कार्यक्रम चला।

सरयू में जल भर मठिया पहुंचे शिवभक्त
खुखुंदू। सावन के पहले दिन क्षेत्र के मठिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक को शिवभक्त बड़ी संख्या में आए। दूर-दूर से आने वाले लोग पूरे दिन भोलेनाथ का दर्शन करने आते रहे। मौके पर मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। शिवभक्तों की बड़ी टोली मंगलवार की रात को ही बरहज सरयू नदी पर जल भरने के लिए रवाना हो गई थी। जल लेकर वह वह पैदल ही मठिया मंदिर के लिए रवाना हुए। बुधवार की दोपहर में मंदिर पहुंच भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पुजारी ने बताया कि सावन भर यहां मेले जैसा माहौल बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed