फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Policeman Returned the money

पुलिस ने पेश की ईमानदारी का मिशाल

Tue, 07 Jan 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Policeman Returned the money
थरदेवा एसबीआई में गिरा पैसा पुलिस ने पाया,महिला को सौपते पुलिस कांस्टेबिल दीपक कुमार - फोटो : DEORIA
पुलिस ने पेश की ईमानदारी का मिसाल
विज्ञापन

रोती हुई महिला पहुंची पुलिस चौकी, हंसते हुए लौटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरदेवा/तरकुलवा। स्थानीय थानाक्षेत्र के पथरदेवा स्थित एसबीआई की शाखा में मंगलवार को पुलिस को साढ़े 17 हजार रुपये गिरा हुआ मिला। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी ने रुपये मिलने की जानकारी चौकी इंचार्ज को दे दी। शाम को महिला रोते हुए शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंची और रुपये मिलते ही खुशी से झूम उठी। सिपाही के ईमानदारी की लोगों ने प्रशंसा की है।

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के गौर कोठी गांव निवासी रामजीत गिरी की पत्नी लखपति देवी मंगलवार को पथरदेवा स्थित एसबीआई की शाखा से अपने बचत खाते से साढ़े 17 हजार रुपये निकाली। रुपये उन्होंने अपने झोले में रख लिया। झोला नीचे से फटा होने की जानकारी महिला को नहीं थी। घर पहुंची महिला ने झोला देखा तो उसमें रुपये ही नहीं थे। हालांकि बैंक से लेकर घर तक किसी व्यक्ति से मुलाकात नहीं हुई थी। महिला रोते हुए बैंक पर पहुंची। बैंक कर्मचारियों को पता था कि रुपये पुलिस के पास हैं। बैंककर्मियों ने महिला को चौकी पर भेज दिया। महिला ने चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह को जानकारी दी। नोटों की संख्या और कुल रुपये बताने पर कांस्टेबल दीपक कुमार ने रुपये सौंप दिया। यही नहीं उस महिला को उसके घर ले जाकर छोड़ आए। इससे महिला काफी खुश थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि रुपये मिलने की जानकारी कांस्टेबल ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed