फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police unveiled inter state vehicle theft gang

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन सदस्य गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

Sun, 22 May 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
police unveiled inter state vehicle theft gang
अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन सदस्य गिरफ्तार, छह बाइक बरामद
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। पुलिस और एसओजी ने थाना क्षेत्र के पटनवा पुल के पास से रविवार को अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से छह बाइक बरामद की है।

रामपुर कारखान पुलिस और प्रभारी एसओजी अनिल कुमार व थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी सुबह पटनवा पुल के पास बाइक चोर गिरोह के सदस्यों के मौजूद होने की सूचना पर पहुंचे। पुलिस ने विकास कुमार गोंड निवासी तेतरिया थाना विजयीपुर, जनपद गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बाइक के बारे में पुलिस टीम को बताया कि उसने इसे अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चार माह पहले महुआडीह के पास बलटिकरा बाजार से चुराई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गोरयाघाट के पास से उसके दो साथियों अनिल राम निवासी खुरूरिया थाना कटया जनपद गोपालगंज (बिहार) तथा अवधेश कुमार निवासी वार्ड नं. दस कस्बा कटया थाना-कटया जनपद गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर झाड़ियों के झुरमुट में छिपाकर रखी पांच मोटर साइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी के बाद बिहार ले जाकर बेच देते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अनिल कुमार व महेंद्र चतुर्वेदी, एसआई सादिक परवेज व मान सिंह, योगेंद्र कुमार, शशिकांत राय, राहुल सिंह, प्रशांत शर्मा, सुदामा यादव, बृजेश कन्नौजिया, मृत्युंजय, अवधेश, राकेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed