{"_id":"612934e58ebc3e79fa1ac8bb","slug":"police-unveiled-chain-snatcher-gang-deoria-news-gkp4070183150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, नौ गिरफ्तार, नकदी समेत 12 लाख के आभूषण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, नौ गिरफ्तार, नकदी समेत 12 लाख के आभूषण बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने किया चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, नौ गिरफ्तार, नकदी समेत 12 लाख के आभूषण बरामद
देवरिया। खामपार पुलिस ने चोरी व चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह को पकड़ा है। इनमें शामिल नौ बदमाशों से दो लाख से अधिक नकद और 10 लाख की ज्वैलरी, 15 मोबाइल फोन, चार बाइक बरामद की गई हैं। इनके पकड़े जाने पर कोतवाली क्षेत्र देवरिया सहित कई अन्य थानों में दर्ज लूट व चेन स्नैचिंग की घटनाओं के खुलासे की उम्मीद लगाई जा रही है।
शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने गिरोह का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष खामपार विपिन मलिक अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। मुखबिर की सूचना पर थाना भिंगारी बाजार के शिवाजी चौक के पास से नौ संदिग्धों को चार बाइकों के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों के पास से दो लाख सात हजार पांच सौ रुपये के साथ ही आठ अदद सोने की चेन, एक जोड़ी पायल, एक अंगूठी, एक जोड़ी कान का टप्स, एक जोड़ी बाली, राहगीरों से छीने गए 15 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त चार बाइक भी बरामद की गई हैं। इनमें एक बाइक चोरी की है। इसके अलावा इनके पास से एक देसी तमंचा, पांच कारतूस एवं पांच चाकू भी बरामद किए गए हैं। इन सभी पर कोतवाली क्षेत्र देवरिया व खामपार क्षेत्र में पहले से मामले दर्ज चल रहे हैं। पूछताछ में इन्होंने ने बताया है कि देवरिया शहर में विभिन्न स्थानों से महिलाओं के गले से सोने की चेन, लोगों के हाथ से मोबाइल छिन लेते थे। इसी वर्ष 11 फरवरी को ग्राम पिपरा बघेल में एक घर का ताला तोड़कर जेवरात चोरी की थी। एसपी ने बताया कि गिरोह की गिरफ्तारी के साथ ही कोतवाली क्षेत्र में चेन स्नैचिंग व मोबाइल छीनने के संबंध में पंजीकृत नौ मुकदमों थाना खामपार पर चोरी के एक अभियोग का पर्दाफाश किया गया। एसपी ने कहा कि बड़े गिरोह के पकड़े जाने पर डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र ने खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
गिरोह में शामिल सदस्य
सलमान अंसारी, शुभम बर्नवाल, रवि पटेल, रुस्तम अंसारी उर्फ टेपर सभी निवासी परसिया उर्फ खरजरवा थाना कोतवाली देवरिया, अंकित चौरसिया निवासी तिलई बेलवा कोतवाली जनपद देवरिया, अनिल कुमार वर्मा निवासी हनुमान मंदिर के पास राघवनगर, रामचंद्र यादव निवासी टीकमपार थाना भाटपाररानी, अभिमन्यु सिंह निवासी सांडा थाना गौरीबाजार, विजय चौहान निवासी बरारी थाना रामपुर कारखाना। इनमें रामचंद्र यादव भाटपाररानी थाने का पुराना हिस्ट्रीशीटर भी रह चुका है।