फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police teams conducting raids in Bihar to arrest robbers

Deoria News: लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बिहार में कर रहीं छापेमारी

Tue, 21 Jul 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Police teams conducting raids in Bihar to arrest robbers
भटनी। थाना क्षेत्र के सल्लहपुर गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी लूटने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमें रविवार की रात बिहार और आसपास के क्षेत्रों में लगातार छापेमारी करती रहीं। हालांकि आरोपियों के मोबाइल बंद होने के कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी लेकिन पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बिहार का एक व्यापारी ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी लेकर अपने राज्य जा रहा था। शनिवार रात भटनी क्षेत्र में कुछ स्थानीय बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोककर जबरन लकड़ी उतरवा ली। व्यापारी की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने एक पिकअप चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती करने पर उसने भाटपाररानी क्षेत्र से लूटी गई लकड़ी बरामद करा दी। मामले में एसपी के निर्देश पर गठित तीनों टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। रविवार रात पुलिस ने बिहार समेत कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी और उसके पुत्र का अपराध से पुराना संबंध है। दोनों के विरुद्ध स्थानीय थाने में चोरी और लूट के कई प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed