{"_id":"6a57d6f93441aeae230882d7","slug":"police-subdue-four-cattle-smugglers-in-encounter-shoot-one-in-leg-deoria-news-c-7-1-gkp1041-1386680-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस ने मुठभेड़ में चार पशु तस्करों को दबोचा, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस ने मुठभेड़ में चार पशु तस्करों को दबोचा, एक के पैर में लगी गोली
Thu, 16 Jul 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
भाटपार रानी। फुलवरिया चौराहे के पास मंगलवार देर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पिकअप सवार चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बिहार ले जाए जा रहे आठ गोवंश भी बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में दो लार, एक भलुअनी और एक बिहार का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात लार पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गोवंश लदे एक संदिग्ध पिकअप को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर पिकअप चालक वाहन लेकर चनुकी पुल की ओर भाग निकला। लार पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना दी और पिकअप का पीछा करने लगी।
उधर, सूचना मिलने पर भाटपार रानी पुलिस ने फुलवरिया चौराहे के पास बैरियर लगाकर घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख पिकअप चालक वाहन ने बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश की मगर आगे खड़े एक डंपर से बचने के चक्कर में उनका वाहन असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन
इसी बीच पुलिस टीम पहुंच गई और तीन गो तस्करों चंदन चौरसिया निवासी कुड़िया थाना भलुअनी, अनवर अंसारी निवासी मटियरा जगदीश, थाना लार और मो. मुन्ना निवासी हरिहर टोला, थाना हुसैनगंज, जिला सिवान बिहार को पकड़ लिया।
तस्करों के एक साथी मो. फैसल निवासी रामनगर थाना लार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली उसके दाहिने पैर में लग गई और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
घायल गो तस्कर को पीएचसी भाटपार रानी भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। तस्करों के कब्जे में एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए।