फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police stop minor marriage amid turmeric ceremony

Deoria News: हल्दी की रस्म के बीच पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी

Sun, 19 Jul 2026 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Police stop minor marriage amid turmeric ceremony
रामपुर बुजुर्ग (देवरिया)। थाना क्षेत्र के इंगुरी सराय गांव में हल्दी की रस्म के बीच 13 वर्षीय नाबालिग की शादी की तैयारी पुलिस के हस्तक्षेप से रुक गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने विवाह से जुड़े सभी कार्यक्रम तत्काल बंद करा दिए और बच्ची को अपनी अभिरक्षा में लेकर एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) के संरक्षण में भेज दिया। उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। शादी करने उत्तराखंड से आए युवक को पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार को उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं निवासी राहुल कुमार की शादी शनिवार को एक 13 वर्षीय नाबालिग से होनी थी।
इसके लिए शुक्रवार को लड़की के घर में हल्दी की रस्म चल रही थी। गांव वालों काे पता लगा कि लगभग 25 साल की उम्र के युवक से नाबालिग की शादी के कराई जाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए चार दिन पहले ही इस घर में आकर उत्तराखंड का युवक रह रहा है। इस बीच किसी ग्रामीण ने बनकटा पुलिस को नाबालिग की शादी की सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद विवाह की तैयारियां रुकवा दीं।

बताया जा रहा है कि गांव का ही एक व्यक्ति इस विवाह का मध्यस्थ था। उसने परिवार को झांसे में लेकर यह रिश्ता तय कराया था।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी युवक को डांट फटकार लगाकर जाने दिया और पूरे मामले को एंटी ह्यूमन ट्रैफैकिंग यूनिट एएचटीयू के संज्ञान में लाया गया। इसके बाद एएचटीयू की टीम ने किशोरी को अपनी निगरानी में ले लिया। एएचटीयू प्रभारी सुरेश वर्मा ने बताया कि बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन सेंटर पर काउंसलिंग के लिए लाया गया है। काउंसलिंग पूरी होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed