फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police,sp

शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 03 Jul 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
police,sp
शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

सपा ने प्रदेश सरकार से शहीद के परिजनों को एक-एक करोड़ सहायता राशि देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कानपुर में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए आठ पुलिसकर्मियों को सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह श्रद्धांजलि दी। शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारवालों को एक-एक करोड़ रुपये और घायल पुलिसकर्मियों को 50-50 लाख रुपये सहायता देने की मांग की है। कई स्थानों सपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना भी दिया।
नगर के सुभाष चौक पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि देश में अराजकता का माहौल है। कानपुर की घटना के बाद मुख्यमंत्री को स्वत: इस्तीफा दे देना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हृदय नारायण जायसवाल, मोहित चौधरी, दिव्यांश श्रीवास्तव, ओम तिवारी, पंकज वर्मा, राजन यादव, अर्जुन यादव, लालबहादुर यादव, बबलू यादव, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सुभाष चौक पर ही प्रयागराज विवि के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव की अगुवाई में सपाइयों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रदर्शन में छात्रनेता अमन यादव, विश्वजीत यादव सन्नी, जयसिंह यादव, प्रभात यादव, रोहित यादव, विनय सिंह, सौरभ सिंह, अभिषांक तिवारी, देवेंद्र गिरी, महेश यादव, मयंक सिंह, सुभांशु सिंह, दीपू यादव, शैलेष, अमूल्य चौरसिया आदि शामिल रहे। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव की अगुवाई में पार्टी कार्यालय पर कानपुर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। मुराद अली वेग, हृदयनारायण जायसवाल, दशरथ मौर्य, कमलेश पांडेय, अशोक यादव, अव्वास अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष विजयसेन यादव की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान कृष्णमोहन यादव, अर्जुन यादव, सच्चिदानंद यादव, मनोज, विनोद सिंह, रामशरन यादव, विवेकानंद शाह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
बरहज प्रतिनिधि के अनुसार, विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता लवरछी बाईपास स्थित रामजानकी मार्ग पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

सोनूघाट में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गेनालाल यादव के नेतृत्व में स्थानीय चौराहे पर शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया गया। ब्रजेश यादव, रामबचन यादव, श्रीकृष्ण यादव, सूर्यनारायण कुशवाहा, दुर्गेश यादव, विनोद सोनकर, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed