फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police sent 32 people to jail for land acquisition

जमीन कब्जा कराने के मामले में पुलिस ने 32 लोगों को भेजा जेल

Sat, 07 Nov 2020 05:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
police sent 32 people to jail for land acquisition
जमीन कब्जा कराने के मामले में पुलिस ने 32 लोगों को भेजा जेल
विज्ञापन

लार रोड/चनुकी (देवरिया)। कुंडावल तारा गांव में शुक्रवार को जमीन कब्जा कराने गए क्षेत्र के 32 मनबढ़ युवकों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। वहीं अन्य आरोपितों की तलाश में जगह-जगह छापा मारा गया। जेल भेजने से पूर्व पुलिस ने आरोपितों का कोरोना जांच के साथ मेडिकल परीक्षण भी कराया।
लार थाना क्षेत्र के कुंडावल तारा गांव के सुरेश मिश्र का गांव के लालबाबू तिवारी से आबादी की भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। विवादित जमीन सुरेश के मकान के पूरब तथा लालबाबू के सामने है, जिस पर लालबाबू का टीनशेड पड़ा था। शुक्रवार को सुरेश मिश्र के पक्ष में 50 की संख्या में बाइक सवार युवकों ने टीनशेड में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बीच बचाव करने गए ग्रामीणों के ऊपर पथराव किए, हवा में गोली चलाई। इस घटना में आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। गांववालों की मदद से पुलिस ने मौके से 32 मनबढ़ युवकों को पकड़ लिया। शुक्रवार को कोरोना जांच और मेडिकल परीक्षण के बाद उनको जेल भेज दिया गया। एसओ टीजे सिंह ने बताया कि 32 लोगों को जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपितों की तलाश में छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन

इन लोगों को भेजा गया जेल
छोटे पांडेय, विक्की, धनंजय, मोनू वर्मा, सूरज वर्मा, शिवेंद्र मिश्रा, चिंतामणि चौबे व बृजेश मिश्र निवासी भागलपुर, रितेश सिंह व अनुज निवासी कुंडौली, लादेन निवासी लार, राहुल सिंह निवासी दवन पिपरा, मृत्युंजय मिश्रा निवासी धरमेर, सतीश यादव निवासी नरियांव, शशांक सिंह निवासी कौसड़, पीयूष निवासी पिंडी, अखंड प्रताप सिंह निवासी गोड़वली, नीरज पांडेय निवासी बलिया उत्तर, नंद कुमार पाठक निवासी तुर्तीपार, पुनीत सिंह निवासी सरैया, सूरज तिवारी निवासी एकौना, अभि चौरसिया निवासी बरई टोला, आकाश दुबे निवासी बलुआ गौरी, अंकित कुमार निवासी परासी चकलाल, सन्नी सिंह निवासी रावतपार अमेठिया, श्रीप्रकाश मिश्रा, बादशाह मिश्र, अभय मिश्र, प्रवीण, अभिषेक, सत्यप्रकाश मिश्र निवासी कुंडावल तारा व बागीश मिश्र निवासी लोहरौली को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed