{"_id":"68f14ac545b5a21bd901c8ab","slug":"police-remained-alert-upon-receiving-information-about-the-sps-arrival-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-165832-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसपी के आने की सूचना पर चौकन्नी रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसपी के आने की सूचना पर चौकन्नी रही पुलिस
Fri, 17 Oct 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
बरहज थाने पर एसपी के आने से पूर्व रिहर्सल करते पुलिसकर्मी
बरहज। स्थानीय थाने का बृहस्पतिवार को एसपी संजीव सुमन द्वारा औचक निरीक्षण किए जाने की सूचना प्रसारित हुई।
जानकारी होने पर पुलिस चौकन्नी हो गई। उनके आने से पहले परिसर की साफ-सफाई के अलावा पुलिसकर्मी शस्त्र चलाने आदि के पूर्वाभ्यास में जुटे हुए थे। देर शाम तक एसपी के न आने पर सभी ने राहत लिया। बरहज थाने पर एसपी संजीव सुमन के आने की जानकारी होने पर पुलिस महकमा सतर्क हो गया। लोगों के अनुसार थाना परिसर में मुकदमें आदि से संबंधित बेतरतीब खड़ी गाड़ियों को सलीके से लगाते हुए साफ-सफाई कराया गया।
जबकि उनके स्वागत में सलामी के लिए पोस्ट आदि बनाया गया था। वहीं पुलिसकर्मी असलहों में कारतूस-मैगजीन लोड करने आदि का पूर्वाभ्यास करते देखे गए। अंतरजनपदीय पुलिस पिकेट कपरवार में भी साफ-सफाई कराते हुए चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया था। खबर लिखे जाने तक एसपी थाने पर नहीं पहुंच सके थे। थानाध्यक्ष दिनेश मौर्य ने बताया कि एसपी के आने की सूचना थी। संवाद