फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police recruitment on merit as opposed to

मेरिट पर पुलिस भर्ती का विरोध

Sat, 09 Jan 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला/देवरिया
अमर उजाला/देवरिया Updated Sat, 09 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
गौरीबाजार। पुलिस भर्ती प्रक्रिया मेरिट से कराए जाने के विरोध और लिखित परीक्षा कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को गौरीबाजार रामपुर चौराहे पर छात्रों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर पहुंचे एसओ ने छात्रों को मनाने का प्रयास किया लेकिन छात्र मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजने पर अड़े थे। काफी समझाने पर वे मान गए। जाम से गोरखपुर, देवरिया, रुद्रपुर और हाटा मार्ग पर करीब एक घंटे तक  यातायात थमा रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब सोनू यादव, दीपक यादव के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र गौरीबाजार रामपुर चौराहे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। जाम कर रहे लोगों ने कहा कि पुलिस भर्ती में नई प्रक्रिया अपनाई गई है। मेरिट के आधार पर अब भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह गलत है। नकल कर मेरिट पाने वाले छात्र पुलिस में भर्ती हो जाएंगे। पढ़ने वाले लड़के भर्ती प्रक्रिया से दूर हो जाएंगे। इसके अलावा सीबीएससी और यूपी बोर्ड के छात्रों में मेरिट का काफी अंतर होता है। नई प्रक्रिया में काफी कमियां है। बिना लिखित परीक्षा के भर्ती संभव     नहीं है।


इस दौरान नीरज सिंह, जितेन्द्र यादव, मोनू राठौर, अवनीश राय, चंदन यादव, रोहित पटेल, डब्लू सिंह, सुनील प्रजापति, विश्वजीत, अनूप यादव, श्यामराजभर, पवन राठौर, रामसिंह, श्रीराम यादव, सोनू सिंह, अनिल  पहलवान, अरुण पासववान, विजय, श्रीराम राजभर, मिथलेश, श्याम कुमार, साकेत यादव, राहुल शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।  सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसओ अनिल पांडेय ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed