{"_id":"6649d0b91fb8c577150a4de2","slug":"police-recovered-one-lakh-rupees-in-cash-from-a-car-rider-s-car-in-deoria-2024-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कार सवार की गाड़ी में मिला नकद, कागज नहीं दिखा सके- रुपये जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कार सवार की गाड़ी में मिला नकद, कागज नहीं दिखा सके- रुपये जब्त
Sun, 19 May 2024 03:43 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 19 May 2024 03:43 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी से बरामद रुपये
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार सुबह एफएसटी और बघौचघाट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक चार पहिया गाड़ी से एक लाख रुपए नकद बरामद किए। पैसा गाड़ी में आगे छिपाकर रखा गया था। लोकसभा चुनाव में अवैध रूप से धन की खपत को रोकने के लिए पुलिस जगह जगह चेकिंग अभियान चला रही है।
विज्ञापन
एसएफटी टीम के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र और बघौचघाट थाने के उप निरीक्षक आलोक सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ के डी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान टीम ने एक इंडिका वाहन वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमे से एक लाख आठ हजार दो सौ रुपए कैश बरामद हुए।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान वाहन में बैठे व्यक्ति रुपए का कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस लिए रुपए को अधिकारियो ने जप्त कर लिया कैश को ट्रेजरी में जमा करा दिया। एसएफटी टीम प्रभारी गोपाल मिश्र ने बताया कि एक इंडिका गाड़ी से एक लाख से ऊपर रुपया बरामद किया गया उसे ट्रेजरी में जमा कर दिया गया।
विज्ञापन