{"_id":"5e0644978ebc3e87e35d4ced","slug":"police-prompt-in-deoria-deoria-news-gkp3349507194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में रही चौकसी, ईदगाहों के आसपास मुश्तैद रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में रही चौकसी, ईदगाहों के आसपास मुश्तैद रही पुलिस
विज्ञापन
जुमे की नमाज को लेकर अबुबकर नगर स्थित अमन गेट पर मुस्तैद पुलिस।
- फोटो : DEORIA
जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन और पुलिस मुस्तैद
डीएम-एसपी ने खुद भ्रमण कर जाना शांति व्यवस्था का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश और प्रदेश में हुए बवाल के मद्देनजर शुक्रवार को जिले में चौकसी बरती गई। जुमे की नमाज के दौरान जिले भर में ईदगाहों के आसपास पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। डीएम-एसपी ने भी संवेदनशील जगहों का भ्रमण कर जायजा लिया।
शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को सभी थानों में शांति कमेटी की बैठक की गई थी। इसमें लोगों से नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देते हुए शांति बनाए रखने की अपील की गई थी। चेतावनी भी दी गई थी कि अशांति फैलाने वालों के साथ सख्ती की जाएगी। जिला प्रशासन ने ईदगाहों के आसपास अधिक संख्या में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। मालवीय रोड, अबूबरनगर, अलीनगर, साकेतनगर इलाकों में विशेष चौकसी रही। एडीएम प्रशासन राकेश पटेल और एएसपी शिष्यपाल लार, एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला और सीओ रुद्रपुर मदनपुर में, सीएफओ शंकर शरण राय बरहज, सीआरओ रामसहाय यादव रामपुर कारखाना पुलिस के साथ देवरिया बुद्धू खां में मौजूद रहे। डीएम अमित किशोर और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र फोर्स के साथ पथरदेवा और देसही देवरिया इलाके में भ्रमण करने के बाद शहर के विभिन्न ईदगाहों पर पहुंचे थे। इसके साथ ही 144 मजिस्ट्रेट निर्धारित प्वाइंट पर फोर्स के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि जुमे की नमाज पर जिले में शांति बनी रही। संवेदनशील जगहों पर अधिकारी और निर्धारित प्वाइंट पर फोर्स तैनात की गई थी।