{"_id":"60d4cceb8ebc3e2b8a21e5e8","slug":"police-personels-donated-60-unit-blood-deoria-news-gkp399377120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों ने किया 60 यूनिट रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों ने किया 60 यूनिट रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कर्मियों ने किया 60 यूनिट रक्तदान
देवरिया। पुलिस लाइंस में आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिस कर्मियों ने 60 यूनिट रक्तदान किया। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने शिविर का शुभारंभ किया। इसमें 150 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।
रक्तदान करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को कृषि मंत्री ने फल एवं जूस मुहैया कराया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का रक्तदान भविष्य में किसी जरूरतमंद के काम आएगा। रक्तदान महादान है। प्रभारी मंत्री ने रक्तदान करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाया।
डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। सांसद सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा, सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा के जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने भी पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर एएसपी राजेश कुमार सोनकर, सीओ नगर श्रीयश त्रिपाठी, आरआई प्रकाश चंद्र पांडेय, प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, प्रभारी निरीक्षक सलेमपुर नवीन कुमार मिश्र, पीआरओ नवीन चौधरी आदि मौजूद रहे।