{"_id":"64bacc203966cd59fc0cce46","slug":"police-pasted-notice-at-absconding-fraud-accuseds-house-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-1958-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फरार धोखाधड़ी के आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फरार धोखाधड़ी के आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
विज्ञापन
भटनी के बलुआ अफगान गांव का मामला, प्रयागराज में दर्ज है तीन केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भटनी क्षेत्र के बलुआ अफगान टोला मौनी छापर में पुलिस ने शुक्रवार शाम तीन आपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपी राकेश यादव के घर पहुंचकर धारा 82 की नोटिस चस्पा की। साथ ही गांव में डुग्गी मुनादी भी कराई गई। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। पुलिस ने अगली तिथि पर न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर संपत्ति कुर्क करने की बात कही है।
भटनी के थाना क्षेत्र के बलुआ अफगान टोला मौनी छापर निवासी राकेश यादव पर प्रयागराज स्थित सिविल लाइन कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। शुक्रवार को प्रयागराज सिविल थाने के उपनिरीक्षक अरविंद कुशवाहा भटनी पहुंचे। उन्होंने भटनी पुलिस से सहयोग लेकर बलुआ अफगान स्थित उसके घर पर नोटिस चस्पा किया। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि भटनी के रहने वाले धोखाधड़ी के फरार आरोपी के घर धारा 82 की नोटिस चस्पा की गई है। उसके सरेंडर नहीं करने पर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।