फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police lodged fir

आखिर पुलिस ने दर्ज किया चोरी का केस

Wed, 18 Mar 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
police lodged fir
आखिर पुलिस ने दर्ज किया चोरी का केस
विज्ञापन

खुखुंदू थाने से बाइक चोरी का मामला, एसपी की सख्ती के बाद हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। चार माह पूर्व पुलिस के कब्जे में ली गई बाइक थाने से गायब होने के मामले में आखिरकार पुलिस को चोरी का केस दर्ज करना ही पड़ा। अलबत्ता पुलिस ने थाने से चोरी न दिखाकर कस्बे के शिवाजी इंटर कॉलेज के कैंपस से इसी माह में बाइक चोरी होने का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने की है।
14 नवंबर को बाइक के साथ दो मनचलों को खुखुंदू पुलिस ने सुकरौली गांव के पास से पकड़ा था। दोनों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में रख लिया। परिवार के लोग जब बाइक लेने थाने पहुंचे तो पुलिस ने लिखा-पढ़ी में होने की बात बताते हुए मालिक के आने पर बाइक देने की बात कही। 27 जनवरी को जैतपुरा गांव का रहने वाला अफरोज खान बाहर से घर आया। थाने पहुंचा तो बाइक नहीं थी। लिखा-पढ़ी में उसे नहीं लिया गया है। इसके बाद अफरोज बाइक के लिए परेशान हो गया। एसओ से कहा तो उन्होंने संबंधित सिपाहियों और दीवान से बात की। सभी एक-दूसरे के सिर ठीकरा फोड़ने लगे। पीड़ित अफरोज खान कई दिनों तक थाने का चक्कर लगाने के बाद एसपी से मिला। 20 फरवरी के अंक में अमर उजाला ने एसपी साहब! पुलिस से दिला दीजिए मेरी बाइक शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने मामले का संज्ञान लिया और एसओ को मामले में कार्रवाई के निर्देश देते हुए सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र को जांच सौंप दी थी। सीओ मामले की जांच कर रहे थे। जांच में बाइक चोरी की पुष्टि होने के बाद स्थानीय पुलिस ने एसपी के निर्देश पर घटना को नए सिरे से दर्शाते हुए इस माह में बाइक शिवाजी इंटर कॉलेज से चोरी होना दिखाकर केस दर्ज किया है। ऐसे में इस मामले को लेकर पुलिस की खूब किरकिरी हुई है। उधर, सूत्रों का कहना है कि पुलिस के काफी मान-मनौव्वल के बाद पीड़ित ने घटना का समय बदलकर तहरीर दी। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पहले प्रलोभन फिर चोरी का मुकदमा
खुखुंदू। मामला तूल पकड़ते देखकर संबंधित पुलिसकर्मियों ने पीड़ित को बाइक लौटाने के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी, लेकिन एसपी की सख्ती के चलते अंतत: पुलिस को केस दर्ज करना ही पड़ा। हालांकि, सीओ सलेमपुर की जांच के बाद किसी पर कोई कार्रवाई भी नहीं हुई। केस दर्ज होने से यह तो प्रमाणित हो गया कि बाइक चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed