{"_id":"6998b89134124bcd470ab2d8","slug":"police-is-not-showing-the-post-mortem-report-and-call-details-deoria-news-c-208-1-deo1026-175399-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल नहीं दिखा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल नहीं दिखा रही पुलिस
Sat, 21 Feb 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। हरखौली गांव के लापता किशोर के बैतालपुर रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के 22 दिन बाद भी पुलिस ने न तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी है और न ही मोबाइल फोन की कॉल डिटेल ही दिखा रही।
महुआडीह थानाक्षेत्र के हरखौली गांव का अभिषेक उर्फ अमन सिंह (17) बीते 30 जनवरी की सुबह घर से अचानक लापता हो गया। करीब तीन घंटे बाद बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद लावारिस घोषित कर जला दिया। 17 फरवरी को घर वालों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद परिजन देवरिया जीआरपी थाने पर पहुंचे। पुलिस ने फोटो दिखाकर पहचान कराई। शुक्रवार को भाजपा नेता डॉ. विनय कुमार राव, मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, मुंशी सिंह आदि नेताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। डॉ. विनय कुमार राव ने एसओ अमित कुमार राय से घटना की चर्चा की।
मृतक अभिषेक की मां और पिता जय सिंह फफक पड़े। उन्होंने कहा कि इकलौते बेटे की साजिश के तहत घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। शव रेलवे ट्रैक पर फेंककर आत्महत्या का रूप दे दिया गया। घटना के 22 दिन बीत गए, लेकिन पुलिस ने अभी तक न तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी है और न ही अभिषेक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल दिखा रहे हैं। आरोप है कि अभिषेक जिस लड़की से बात करता था, उसका भी पुलिस कॉल डिटेल नहीं बता रही। पुलिस को पहले दिन से ही कहा जा रहा है कि लड़की बेटे को धमका रही है। पुलिस ने संवेदनशीलता और गंभीरता दिखाई होती तो घर का इकलौता चिराग इस तरह बुझा नहीं होता।
विज्ञापन
इससे पहले पीड़ित परिवार बुधवार को डीएम दिव्या मित्तल, एसपी संजीव सुमन से मिलने के बाद बृहस्पतिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी से भी मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच की फरियाद कर चुका है।