{"_id":"69de7bf1041bebbde8039ab3","slug":"police-investigate-missing-records-of-devashram-mathpolice-investigate-missing-records-of-devashram-math-deoria-news-c-208-1-deo1018-179403-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवाश्रम मठ के लापता अभिलेखों की पुलिस ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवाश्रम मठ के लापता अभिलेखों की पुलिस ने की जांच
Tue, 14 Apr 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
चनुकी। देवाश्रम मठ लार के महंत स्वामी भगवान गिरी द्वारा लार थाने में पूर्व महंत पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी में जांच-पड़ताल शुरू हो गई है। मंगलवार को विवेचक व चौकी प्रभारी कमलेश यादव मठ पर पहुंचे। मठ पर महंत भगवान गिरी नहीं मिले। आश्रम पर मौजूद दो लोगों ने बताया कि वे अपना इलाज कराने बाहर गए हैं।
देवाश्रम मठ लार द्वारा लगभग आधा दर्जन शिक्षण संस्थाओं का संचालन होता है। मठ के महंत स्वामी भगवान गिरी ने पूर्व में स्वास्थ्य खराब होने के कारण मठ की व्यवस्था को देखने के लिए अभयानंद गिरी को कार्यभार सौंपा था। बाद में उनके क्रियाकलाप को खराब बताते हुए निर्वाणी अखाड़ा ने अभयानंद गिरी को महंत पद से हटा कर पुनः भगवान गिरी को महंत बना दिया। इस दौरान महंत अभयानंद गिरी मठ का ताला बंद कर कहीं चले गए।
महंत पद पर पुनः आसीन हुए स्वामी भगवान गिरी ने मठ से संबंधित अभिलेख गायब होने की बात कही। पूर्व महंत से अभिलेख के संबंध में जानकारी मांगने पर कोई जबाब नहीं मिला तो हंत स्वामी भगवान गिरी की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व महंत अभयानन्द गिरी के खिलाफ अभिलेख गायब करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली। विवेचक कमलेश यादव ने बताया कि वे मामले की जांच करने लार मठ पर पहुंचे थे, लेकिन स्वामी भगवान गिरी मौके पर नहीं मिले। पुलिस को बताया गया कि वह दवा के लिए बाहर हुए है।
विज्ञापन
-- -
पिछले साल चार अक्तूबर को हुई थी शिकायत
स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज मठ लार के अभिलेख गायब होने सूचना तत्कालिक महंत अभयानंद गिरी ने पुलिस को दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि संस्था से जुड़े एक परिवार के तीन लोग फर्जी नियुक्ति के लिए दबाव डाल रहे हैं। मना करने पर मठ की चाभी फेंक कर चले गए। जब आश्रम का आफिस खोला गया तो अभिलेख गायब थे। पूर्व महंत स्वामी अभयानंद गिरी ने एसपी तक को शिकायत पत्र भी दिया था, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा।
-- -- --