फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police given passport

Deoria News: ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को पुलिस ने दी तसल्ली

Sun, 03 Mar 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 03 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
police given passport
विदेश में ठगी : एजेंसी व संचालक के खाते को पुलिस ने किया फ्रीज
विज्ञापन

फोटो---

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोतवाली पुलिस ने विदेश भेजने में ठगी करने वाले गिरोह के मरहबा ट्रेवेल्स एजेंसी संचालक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस गिरोह तक पहुंची तो ठगे गए बेरोजगारों को कुछ उम्मीद जगी है। पुलिस ने शुक्रवार रात कोतवाली में ठगे युवकों को तसल्ली दी है कि जिन लोगों ने ऑनलाइन पेमेंट किया है। उसे लेन-देन को साक्ष्य के रूप में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने एजेंसी व संचालक के खाते को फ्रीज करा दिया। इसके बाद एजेंसी से जब्त 50 में से 25 पासपोर्ट का वितरण उनके बीच कर दिया। पासपोर्ट लेने वालों व जिनको पासपोर्ट नहीं मिला है उनसे कोतवाल ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के साक्ष्य मांगे ताकि एजेंसी व संचालक के फ्रीज खातों की जांच कर रकम होने पर उनका पैसा लौटाया जा सके। उनसे कैश रकम देने वालों की कोई मदद न करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड से पुलिस के हत्थे चढ़े सीसीरोड के छोटा हनुमान मंदिर के समीप संचालित मरहबा सर्विस के संचालक कन्हैया पांडेय ने ठगी की इस घटना का पटाक्षेप कर दिया। गिरफ्तार संचालक ने बताया कि उनके द्वारा युवाओं को पहले मोटी रकम कमाने का सब्जबाग दिखाया। 550 रुपये डालर के हिसाब 40 से 45 हजार रुपये महीना कमाने का सपना दिखाया। करीब 80 युवकों से वीजा व 40 से 50 हजार रुपये लेकर एक्सपायरी विजिट वीजा थमा कर दिल्ली व देवरिया की एजेंसी बंद कर फरार हो गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने एजेंसी में बंद करीब 50 पासपोर्ट जब्त कर उसका वितरण देर रात किया।
कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा व सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज सदानंद यादव एक-एक युवाओं से आवश्यक कागजात पर हस्ताक्षर लेकर पासपोर्ट दे रहे थे। कोतवाल ने बताया कि 25 युवकों को उनका पासपोर्ट उपलब्ध कराया गया है। जिनके परिजन आए थे, उनको पासपोर्ट नहीं दिया गया। जिनका पासपोर्ट है उन्हें ही दी दिया जा रहा था।
पासपोर्ट वितरण के बाद कोतवाल ने कहा कि संचालक के खाते के साथ-साथ एजेंसी का भी खाता फ्रीज करा दिया गया है। जिन युवकों ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया है वे पुलिस को साक्ष्य देकर रकम पुलिस लौटाने का प्रयास करेगी। जिन्होंने कैश रकम दी है वे बेवजह परेशान न हों। इसके बाद ऑनलाइन पैसा देने वालों युवकों ने राहत की सांस ली।

करीब 40 युवकों को नहीं मिला पासपोर्ट, मायूस होकर लौटे घर
एजेंसी खोलवाकर पासपोर्ट जब्त करने की सूचना ग्रुप व साथियों के माध्यम से मिलते ही ठगी के शिकार करीब 80 युवकों का हुजूम कोतवाली में शुक्रवार शाम को उमड़ पड़ा। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद युवकों से कागजात पर हस्ताक्षर कर पासपोर्ट देने की प्रक्रिया शुरू की जो रात करीब 11 बजे तक चली। 50 पासपोर्ट के नाम को बारी-बारी से पुकारा गया। इसमें से करीब 25 युवक मौजूद थे। उन्हें पासपोर्ट दे दिया गया। जिनको पासपोर्ट नहीं मिला उन्हें आश्वस्त करते हुए कोतवाल ने कहा कि गिरफ्तार संचालक से पूछताछ चल रही है। जैसे ही जानकारी मिलती है वैसे ही सूचना देकर पासपोर्ट का वितरण किया जाएगा।

बाले पीड़ित युवक
आजमगढ़ के पांडेय चंवर निवासी युवक पासपोर्ट लेने के लिए सुबह से ही कोतवाली में जमा था। शाम को जब पासपोर्ट मिला तो उसका चेहरा खिल गया। परंतु 30 हजार रुपये जाने का गम उसके चेहरे पर दिखा। उसने 30 हजार रुपये संचालक के खाते में भेजे थे।
-सुनील कुमार सरोज, आजमगढ़

सतीश कुमार ने दोहा कतर जाने के लिए अपना पासपोर्ट लगाया था। इसके एवज में 50 हजार रुपये भी जमा किए थे। खाता फ्रीज होने व साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात सुनकर उसने राहत की सांस ली।
-सतीश कुमार, जंगल तरेया, सुरौली

राजीव कुमार यादव ने उज्बेकिस्तान जाने के लिए पासपोर्ट जमा किया था। इंसुलेटर के पद पर उसे जाना था। इसके लिए उसनेे 30 हजार रुपये जमा किए थे। पासपोर्ट मिलने पर उसने कहा कि दूसरी जगह पासपोर्ट लगाऊंगा।
-राजीव कुमार यादव, बस स्टैंड, गोपालगंज

दिलीप ने विदेश जाने के लिए अभी सिर्फ पासपोर्ट लगा मेडिकल करवा था। उसके द्वारा कोई राशि संचालक को नहीं दी गई थी। पासपोर्ट मिलने के बाद उसका चेहरा खिल उठा। -दिलीप कुमार राम, जमुनहा बाजार, गोपालगंज

सिवान जिला निवासी लड्डन ने भी विदेश जाने के लिए अपना पासपोर्ट जमा किया था। उसका भी मेडिकल हो गया था। अब उससे विदेश भेजने नाम पर रकम की डिमांड की जा रही थी। तभी ठगी गिरोह का भंडाफोड़ हो गया।
-लड्डन अली, पतार, सिवान

आशीष कुमार ने उज्बेकिस्तान जाने के लिए अपना पासपोर्ट लगाया था। उसने मेडिकल भी करा लिया था। इसी बीच विदेश भेजने के नाम पर ठगी की घटना घटित हो गई। पासपोर्ट मिलने के बाद उसने दूसरे जगह लगाने की बात कही।

-आशीष कुमार, चोरखरी, गौरीबाजार

काेट
विदेश में ठगी करने वाले एक ट्रेवेल्स एजेंसी के संचालक को गिरफ्तार किया गया है। उसके कार्यालय से प्राप्त पासपोर्ट को उन लोगों को दिया जा रहा है, जिनके हैं। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तार करेगी।
-संकल्प शर्मा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed