फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police did not take care even after five days of beating the priest

Deoria News: पुजारी की पिटाई के पांच दिन बाद भी पुलिस ने नहीं ली सुध

Fri, 07 Jul 2023 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police did not take care even after five days of beating the priest
आरोपी मंदिर पर जाकर सुलह का बना रहे दबाव, नहीं मानने पर जान-माल की दे रहे धमकी
विज्ञापन


उच्च अधिकारियों से मिलकर लगाएंगे न्याय की गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नौतन हथियागढ़ गांव स्थित एक मंदिर के पुजारी की पिटाई के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, आरोपी कुटी पर जाकर पीड़ित से मामले में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। नहीं मानने पर धमकी भी दे रहे हैं। घटना से आहत पुजारी का कहना है कि आरोपी पीटकर उन्हें घायल कर दिए। सिर भी फट गया। उनकी जान को खतरा है। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई सुध नहीं ली है। अब उच्च अधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव के रहने वाले जोगिंद्र मद्धेशिया (60) गांव स्थित एक मंदिर के पुजारी हैं। वहीं कुटी पर रहते हैं। तीन जुलाई को महुआडीह क्षेत्र के सहोदरपट्टी गांव में वह भिक्षाटन के लिए गए थे। कुटी पर लौटते समय एक मजदूर ने उनके साथ बदसलूकी कर दी। लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। पुजारी कुटी पर चले आए। आरोप है कि रात को मजदूर के पक्ष में सहोदरपट्टी गांव के छह से अधिक लोग लामबंद होकर कुटी पर चले गए। वहां सो रहे साधु को खींचकर पिटाई कर दी। भिक्षाटन में इकट्ठा कुछ रुपये भी ले लिए। इतना ही नहीं विरोध करने पर साधु को अपने साथ गांव ले जाकर वहां भी पिटाई कर घायल कर दिया। सिर भी फट गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने महुआडीह पुलिस को तहरीर दिया है। लेकिन तीन दिन बाद पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया। उसके बाद पीड़ित ने बृहस्पतिवार को रामपुर कारखाना थाना पर भी तहरीर दी। लेकिन, घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस ने अभी तक पीड़ित पुजारी की सुध नहीं ली। आहत पुजारी का कहना है स्थानीय पुलिस उनकी कोई मदद नहीं कर रही है। अब शनिवार को उच्च अधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही आरोप लगाया कि आरोपी कुटी पर आकर मामले में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। धमकी दे रहे हैं कि दोबारा थाना पर गए तो ठीक नहीं होगा। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले की जांचकर पीड़ित पुजारी की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed