{"_id":"5ea31eb98ebc3e90625205f6","slug":"police-deoria-news-gkp3491144141","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने पुलिस चौकी घेरी, भागे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने पुलिस चौकी घेरी, भागे पुलिसकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेतिमपुर में कच्ची शराब के धंधे के खिलाफ बोला हल्ला
पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर महिला लौटीं
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। हेतिमपुर गांव में कच्ची शराब का धंधा बंद न होने से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को हल्ला बोल दिया। हेतिमपुर पुलिस चौकी पर पहुंची महिलाओं ने पुलिसकर्मियों का घेराव कर हंगामा किया। महिलाओं के तेवर देख कुछ पुलिसकर्मी वहां से भाग खड़े हुए। चौकी इंचार्ज ने किसी तरह समझाकर महिलाओं को शांत कराया। उसके बाद गांव में पहुंची पुलिस ने कई भट्ठियां तोड़ीं।
हेतिमपुर में कच्ची शराब की 50 से अधिक भट्ठियां छोटी गंडक नदी के किनारे धधक रही थीं। बड़े पैमाने पर शराब बनाए जाने से नाराज गांव के लोगों ने 16 अप्रैल को पुलिस चौकी पर सामूहिक तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने दर्जनों भट्ठियां तोड़ी थीं। काफी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री भी नष्ट की गई थी। उसके बाद भी गांव में धंधा बंद नहीं हुआ। दर्जनों भट्ठियां छोटी गंडक नदी के किनारे धधकने लगीं। कुछ घरों में भी कच्ची शराब बनाई जा रही थी। पूरी तरह से शराब का धंधा बंद न करा पाने से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब हेतिमपुर पुलिस चौकी पहुंच गईं। उसके बाद पुलिस का घेराव कर जमकर नारेबाजी करने लगीं। पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाने पर पुलिसकर्मी नाराज हो गए। उसके बाद महिलाएं और उग्र हो गईं। महिलाओं के तेवर देखकर कुछ पुलिसकर्मी भाग चले। वहीं चौकी इंचार्ज संजय सिंह के समझाने और तत्काल कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देने पर महिलाएं शांत हुईं। गांव में पहुंची पुलिस ने कई भट्ठियों को तोड़कर गांव के लोगों से कहा कि अब किसी भी धंधेबाज को बख्शा नहीं जाएगा। चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने चौकी घेराव या महिलाओं के प्रदर्शन से साफ इंकार कर दिया। बताया कि वह मातहतों के साथ उस समय कच्ची शराब के धंधे के खिलाफ कार्रवाई में लगे हुए थे। महिला कांस्टेबल को बुलाकर चिह्नित धंधेबाजों का घर भी खंगाला जाएगा। यहां बहुत पहले से बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बन रही है। अब बंद कराए जाने से खलबली मची हुई है।
---
कच्ची शराब और बालू खनन का हब है हेतिमपुर
छोटी गंडक नदी के किनारे बसा हेतिमपुर गांव कच्ची शराब के धंधे और बालू के अवैध खनन के लिए विशेष तौर पर जाना जाता है। पास में ही पुलिस चौकी होने के बावजूद यह धंधा जारी रहने से लोगों के अंदर पुलिस के प्रति नाराजगी अक्सर फूट पड़ती है। गांववालों के अनुसार, इस धंधे के पीछे राजनीतिक पार्टी का स्थानीय कार्यकर्ता है। वह इस धंधे का ठेकेदार बताया जा रहा है। इस वजह से पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है।