फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police

पुलिस कस्टडी से फरार हुआ हत्या के प्रयास का आरोपी

Tue, 16 Jul 2019 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
police
अमर उजाला फॉलोअप...
विज्ञापन

---
- सोमवार की रात रामगुलाम टोला में एक शख्स को लक्ष्य कर मारी थी गोली
- ड्यूटी में तैनात सिपाही और होमगार्ड पर होगी कार्रवाई, चल रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। दुकान से घर जा रहे व्यवसायी को लक्ष्य कर गोली चलाने वाला एक आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश में जुटी है। ड्यूटी में तैनात सिपाही और होमगार्ड के लापरवाही की जांच शुरू हो गई है। दोनों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
रामगुलाम टोला गोसाईं मंदिर निवासी श्रीप्रकाश वर्मा सोमवार की रात दुकान बंद कर दुकान पर काम करने वाले एक शख्स के साथ घर जा रहे थे। रात नौ बजे घर पहुंचे थे कि मोहल्ले के आलोक निषाद उर्फ बबलू और अशोक निषाद उर्फ डब्लू ने लक्ष्य कर गोली चला दिया। गोली बाइक के हेड लाइट में लगी। घटना के बाद आरोपी भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आलोक को हिरासत में ले लिया था। मंगलवार की सुबह उसने लघुशंका करने की बात कही। होमगार्ड उसे लेकर जा रहा था। रास्ते में से आलोक फरार हो गया। उसकी सूचना के बाद सभी के होश उड़ गए। सभी ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। इस मामले में लापरवाही करने वाले सिपाही और होमगार्ड के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। इस बाबत सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात सिपाही और होमगार्ड की गलती से आलोक भागने में सफल हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

---
इनसेट में-
---
दोनों भाइयों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
देवरिया। रामगुलाम टोला के रहने वाले पीड़ित व्यवसायी श्रीप्रकाश वर्मा की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने आलोक निषाद उर्फ बबलू और अशोक निषाद उर्फ डब्लू के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed