{"_id":"61b8df6e659aaa04f0273477","slug":"police-caught-the-truck-freed-14-animals-deoria-news-gkp4198954196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ट्रक को पकड़ा, 14 पशु मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने ट्रक को पकड़ा, 14 पशु मुक्त कराए
विज्ञापन

भाटपाररानी। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की शाम को चनुकी मोड़ पर गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा। वह पशुओं को लेकर बिहार की तरफ निकलने में लगा था।
चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। वाहन से 14 पशु मुक्त कराए गए। पशुओं के मिलने की सूचना पाकर सीओ पंचम लाल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इन सभी पशुओं को लार थाना क्षेत्र में रावतपार रघेन स्थित पशु आश्रय केंद्र में पहुंचाया।
यहां ईओ ने पशुओं की संख्या अधिक बताते हुए रखने से मना कर दिया। सिफ सात पशुओं को उतारा गया। शेष पशु पुलिस के कब्जे में ही रहे। कुछ मृत जानवरों को दफनाया भी गया। प्रभारी एसओ शैलेंद्र कुमार ने कहा कि अन्य पशुओं को भी अभी रखवाने का इंतजाम किया जा रहा है।